कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग, Live वीडियो आया सामने


kapil sharma firing- India TV Hindi
Image Source : KAPIL SHARMA INSTAGRAM, INDIA TV
कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंद महीने पहले ही कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था, जिसे एक हफ्ते के भीतर ही निशाना बनाया गया। अब एक बार फिर कैफे पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि तीसरी बार इस कैफे पर फायरिंग हुई है। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में निशाना बनाने वाला शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है।

पोस्ट में ली गई जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि शख्स ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है। गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इससे जड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। पोस्ट में लिखा, ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।’

पोस्ट में कही गई ये बात

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।’

kulvir sidhu post

Image Source : KULVIR SIDHU X

कुलवीर सिद्धू का पोस्ट।

कैसे शुरू हुआ फायरिंग का सिलसिला

बता दें, जुलाई के महीने में सबसे पहली बार फायरिंग हुई थी। ये फायरिंग का मामला कैफे की ओपनिंग के ठीक एक हफ्ते बाद सामने आया था। एक महीने के भीतर ही कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग हुई। अब ये तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। कैफे पर हुई फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया था और उन्होंने कहा था कि ये मुश्किल वक्त है, लेकिन वो इससे डट कर लड़ेंगे। कनाडा की पुलिस ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया था और मौके पर मौजूद भी रही थी।

एक्टर को मिली थी जान से मारने की धमकी

पहली दो बार हुई फायरिंग के बाद कपिल को जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। एक्टर के परिवार को भी सुरक्षा दी गई थी। लॉरेंस बिशनोई गैंग के सदस्य ने जारी किए गए ऑडियो की जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें: 11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, परवान चढ़ा करियर, फिर जिस्मफरोशी में उछला नाम, बर्बाद होकर भी पलटी किस्मत

कजरारे नैन…घुंघराले बाल, अक्षय कुमार संग खूब जमी जोड़ी, अब 32 साल बाद कहां है ‘सैनिक’ फेम एक्ट्रेस

पृथ्वीराज कपूर नहीं, ये है कपूर खानदान से निकला पहला हीरो, दी राज कपूर-रणबीर से ज्यादा हिट फिल्में

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *