इस दीवाली घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला, तारीफ करते रह जाएंगे मेहमान, नोट कर लें रेसिपी


रसगुल्ला- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YT
रसगुल्ला

रसगुल्ले का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। दीवाली पर अक्सर लोग बाजार के मिठाई खरीदते हैं लेकिन अगर मिठाई में मिलावट की गई है, तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए आपको इस बार दीवाली पर घर पर ही मिठाई बनानी चाहिए। आज हम आपको रसगुल्ले की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे। रसगुल्ला बनाने के लिए आपको एक किलो दूध, एक नींबू और 500 ग्राम चीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में दूध को बॉइल कर लीजिए। दूध के उबल जाने के बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद एक कटोरी में बराबर मात्रा में नींबू का रस और पानी निकाल लीजिए। आपको दूध को लगभग 20% तक ठंडा होने देना है।

तीसरा स्टेप- आपको दूध को चलाते हुए नींबू और पानी के घोल को इसमें मिला लेना है। दूध के फट जाने के बाद इसे सूती कपड़े में छान लीजिए और छेना को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धोकर और फिर कपड़े में बांधकर पानी को निचोड़ लीजिए।

चौथा स्टेप- छेना को कटोरे में निकालकर मसल लीजिए। इस चिकने और स्मूद मिक्सचर से छोटे-छोटे गोल शेप के रसगुल्ले बना लीजिए। अब आपको कुकर में चीनी और 4 कप पानी को तब तक बॉइल करना है, जब तक सारी चीनी घुल न जाए।

पांचवां स्टेप- तैयार की गई इस चाशनी में सारे रसगुल्ले डाल दीजिए और कुकर के ढक्कन को बंद करके एक सीटी आने दीजिए और फिर गैस धीमी करके 5-7 मिनट तक कुक होने दीजिए।

छठा स्टेप- जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तब आप रसगुल्लों को कटोरे में निकाल लीजिए। अब इनके ऊपर चाशनी डालिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए।

आप इन रसगुल्लों को फ्रिज में रख सकते हैं। ठंडे-ठंडे रसगुल्लों का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *