
VIP के फाउंडर मुकेश सहनी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी दरभंगा के गौराबौराम से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्य्य ने आलमनगर से नवीन कुमार, कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती सदा को और दरभंगा से उमेश सहनी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
कहां से किसे मिला टिकट, यहां जानें
पार्टी ने औराई से भोगेन्द्र सहनी, बरुराज से राकेश कुमार, चैनपुर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, लौरिया से रणकौशल प्रताप सिंह, सुगौली से शशिभूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसी तरह केसरिया से वरुण विजय, सिकटी से हरिनारायण प्रमाणिक, कटिहार से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, गोपालपुर से प्रेम सागर और बाबूबरही से बिंदु गुलाब यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि इस चुनाव में वीआईपी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और महागठबंधन की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिलहाल जो माहौल है उसमें मतदाता सरकार को बदलने के मूड में है और महागठबंधन को वोट देने के लिए तैयार है।

विकासशील इंसान पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
बिहार में कब से हैं विधानसभा चुनाव?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होगा। राज्य में आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव के परिणाम 14 नवंबर की तारीख को घोषित होंगे। गौरतलब है कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस बार बिहार के चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। ऐसे में उसे वोटकटुआ पार्टी माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि बिहार की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।
