‘रात गई, बात गई…’ बेवफाई पर ये कहकर बुरी फंसीं ट्विंकल खन्ना और काजोल, करण जौहर की भी हो रही है किरकिरी


Kajol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN
ट्रोल्स के निशाने पर काजोल, ट्विंकल और करण जौहर

ट्विंकल खन्ना और काजोल इन दिनों प्राइम वीडियो के नए टॉक शो, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अब तक गोविंदा और चंकी पांडे से लेकर आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे स्टार शिरकत कर चुके हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में, करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने शिरकत की, जहां बेवफाई पर चर्चा करहते हुए ट्विंकल और काजोल का एक बयान चर्चा में आ गया। फिजिकल और इमोशनल चीटिंग पर चर्चा करते हुए ट्विंकल ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें चीटिंग को सामान्य बनाने के लिए फटकार लगाना शुरू कर दिया।

ट्विंकल खन्ना, काजोल ने ऐसा क्या कहा जिससे मच गया बवाल?

शो के एक सेगमेंट, दिस ऑर दैट, के दौरान काजोल ने बताया कि कैसे लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में पॉजिटिविटी एक अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा, “अगर आप दोनों के बीच तालमेल नहीं है, तो शादी के बाद प्यार सबसे पहले खत्म हो जाता है।” करण ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि “आखिरकार, प्यार से इतर फेक्टर भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।”

इमोशनल और फिजिकल चीटिंग पर कही ये बात

जब बातचीत के दौरान इमोशनल और फिजिकल चीटिंग पर चर्चा हुई तो जाह्नवी एक तरफ हो गईं और काजोल, ट्विंकल और करण एक तरफ। जाह्नवी कपूर ने कहा कि उन्हें फिजिकल और इमोशनल दोनों ही चीटिंग अस्वीकार्य हैं, लेकिन फिजिकल चीटिंग उनके लिए एक स्पष्ट रूप से रिश्ता तोड़ने वाला होगा। जबकि करण, काजोल और ट्विंकल का मानना ​​था कि इमोशनल चीटिंग, फिजिकल चीटिंग से ज्यादा गलत है। इसी बीच करण ने कहा, “फिजिकल चीटिंग कोई रिश्ता तोड़ने वाली बात नहीं है,” जिस पर जान्हवी ने दृढ़ता से जवाब दिया, “नहीं, इसका मतलब है कि रिश्ता टूट चुका है।”

ट्विंकल बोलीं- रात गई, बात गई

दूसरी ओर, ट्विंकल ने एक और नजरिया पेश करते हुए कहा, “हम अपने 50 के दशक में हैं, वह 20 की है, और वह जल्द ही इस दायरे में आ जाएगी। उसने अभी तक वह नहीं देखा है जो हमने देखा है। रात गई, बात गई।”

इंटरनेट पर वायरल हो गया बयान

ट्विंकल खन्ना और काजोल का यह क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यूज़र्स ने ट्विंकल, काजोल और करण जौहर पर चीटिंग को सामान्य मानने का आरोप लगाते हुए निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत दुखद है कि उन्हें इतना धोखा मिला है कि उन्होंने इसे अपनी “खुशहाल शादी” का एक हिस्सा मान लिया है।” एक अन्य ने लिखा “जाह्नवी लंबे समय बाद समझदार हो रही हैं, उनके लिए खुशी की बात है कि उनकी अपनी सीमाएं हैं और सबसे जरूरी, उनका आत्म-सम्मान है।” एक अन्य यूज़र ने लिखा, “जाह्नवी के लिए रिस्पेक्ट। धोखा तो धोखा ही होता है। यकीन नहीं हो रहा कि वो इन 50+ उम्र के लोगों से कहीं ज्यादा समझदार हैं।”

ये भी पढ़ेंः 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म, जिसकी असली हीरो है एक हीरोइन, अब ओटीटी पर धमाके के लिए है तैयार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *