माही विज ने पति जय भानुशाली से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- मैं कानूनी कार्रवाई…


mahhi vij and jay bhanushali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MAHHIVIJ
माही विज और जय भानुशाली का तलाक

जय भानुशाली और माही विज अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अब इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है और तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है। माही ने चल रही खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इन्हें ‘झूठी खबरें’ बताया है। टीवी के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक माही विज और जय भानुशाली लंबे समय से अपने शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे, जिसके बाद अब माही विज ने तलाक का सच बताया है। साथ ही इस झूठी खबर को फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा। एक्ट्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये अफवाहें फैलाना बंद कर दें।

पति संग तलाक पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी

एक इंस्टाग्राम पेज ने जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबर शेयर की थी और कमेंट सेक्शन में इसकी जानकारी भी दी थी। माही ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। इंस्टाग्राम पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सभी दावों को खारिज करते हुए लिखा, झूठी खबरें हैं। उनका यह बयान उनकी शादी को लेकर चल रही उथल-पुथल की अटकलों के बीच आया है।

mahhi vij and jay bhanushali

Image Source : INSTAGRAM/@MAHHIVIJ

तलाक की खबरों पर भड़कीं माही विज

माही विज और जय भानुशाली का तलाक

इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, ‘क्या सब खत्म हो गया? 14 साल की शादी के बाद, जय भानुशाली और माही विज तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। सूत्रों ने पुष्टि की है कि तलाक के कागजात जुलाई और अगस्त 2025 के बीच साइन किए जाएंगे। उनके तीनों बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है।’ एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, ‘काफी कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं बदला। अलग बहुत पहले हो चुके थे। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी।’ माही विज ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘झूठी बातें पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।’ बता दें कि इस जोड़े को आखिरी बार अपनी बेटी तारा की जन्मदिन पार्टी में साथ देखा गया था।

माही विज-जय भानुशाली ने गुपचुप की थी शादी

जय और माही ने 2011 में शादी की और 2019 में एक बच्ची, तारा का स्वागत करके माता-पिता बने। वे राजवीर और खुशी का भी पालन-पोषण अपने बच्चे की तरह कर रहे हैं, जिनका उन्होंने 2017 में अपने घर में स्वागत किया था। 2011 में माही और जय ने गुपचुप शादी की थी। 2014 में दोनों ने लास वेगास में फिर से शादी की।

ये भी पढे़ं-

एक्टर नहीं, फरिश्ता थे पुनीत राजकुमार, चलाते थे 26 अनाथालय और 46 फ्री स्कूल, 10 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड

4000 करोड़ की ‘रामायण’ से मिली फीस विवेक ओबेरॉय ने की दान, नितेश तिवारी की फिल्म में बनेंगे विभीषण





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *