लखनऊ में चलती कार पर तड़ातड़ फायरिंग, वारदात के बाद Reel बनाकर लिखा- ये ट्रेलर था, फिल्म बाकी है


firing on moving car- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
चलती कार पर की फायरिंग।

लखनऊ के शहीद पथ पर एक बदमाश ने चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते की गई। बदमाश ने कार सवार युवक पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसाईं, लेकिन गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां उसकी कार के दरवाजे और शीशे में लगीं।

वारदात के बाद बनाई रील

आरोपी की पहचान रितिक पोखाल उर्फ भोला के रूप में हुई है। उसने चलती कार पर दो राउंड फायर किया और फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि रितिक अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आया और उसकी चलती गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं।

लखनऊ में गैंग चलाता है रितिक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रितिक पोखाल सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रीलें बनाता रहा है। वह लखनऊ में एक गैंग चलाता है और इलाके में अवैध वसूली करता है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के मामले शामिल हैं। पुलिस ने फायरिंग की जगह से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और आरोपी रितिक की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *