2 से 5 करोड़ वाले घरों की बढ़ी दीवानगी! मिडिल क्लास छोड़ रहे अफोर्डेबल फ्लैट्स, लग्जरी अपार्टमेंट्स की डिमांड में आया बूम


भारत में आम लोगों की भी...- India TV Paisa

Photo:CANVA भारत में आम लोगों की भी पहली पसंद बने करोड़ों के घर!

भारत के हाउसिंग मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी जहां एक करोड़ से कम कीमत वाले घरों की सबसे ज्यादा डिमांड हुआ करती थी, वहीं अब 2 से 5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टीज तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। खरीदार अब सस्ते फ्लैट्स से अपग्रेड होकर लग्जरी अपार्टमेंट्स की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं, डेवलपर्स भी प्रीमियम प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं क्योंकि इनसे उन्हें बेहतर मार्जिन और खरीदारों की बढ़ती दिलचस्पी दोनों मिल रही है।

जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच बेचे गए कुल घरों में से 62% बिक्री एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले अपार्टमेंट्स की रही। जबकि 2024 में यह आंकड़ा 52% था। यानी एक साल में ही प्रीमियम हाउसिंग की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

2-5 करोड़ वाले घरों की सबसे ज्यादा डिमांड

रिपोर्ट में बताया गया है कि 1.5 से 3 करोड़ रुपये की कैटेगरी में घरों की बिक्री 10% बढ़ी है, जिससे यह कैटेगरी मार्केट में सबसे बड़ी बन गई है। वहीं 3-5 करोड़ रुपये वाले घरों की बिक्री में भी 3% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके उलटा, एक करोड़ से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 30% की गिरावट आई है। इनकी हिस्सेदारी कुल सेल्स में 48% से घटकर 38% रह गई है। जेएलएल इंडिया के चीफ इकोनॉमिस्ट डॉ. समंतक दास ने कहा कि इस साल जनवरी से सितंबर तक बाजार में एक बड़ा बदलाव दिखा कि अब खरीदार वैल्यू-ड्रिवन मार्केट की तरफ बढ़ रहे हैं। कुल बिक्री भले ही 12% घटी हो, लेकिन प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में 4% की बढ़त दर्ज की गई है।

डेवलपर्स की नजर अब लग्जरी सेगमेंट पर

कई बड़े बिल्डर्स अब प्रीमियम प्रॉपर्टीज पर जोर दे रहे हैं। Sobha Ltd ने H1FY26 में रिकॉर्ड 3981 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जिसमें 65% हिस्सेदारी 2-5 करोड़ के घरों की रही। DLF के गुरुग्राम प्रोजेक्ट्स ‘Privana’ और ‘Arbour’ ने 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हासिल की। Prestige Estates और Oberoi Realty ने भी अपने मिड-टू-लक्जरी प्रोजेक्ट्स में मजबूत मांग की बात कही है।

अफोर्डेबल हाउसिंग की रफ्तार धीमी

डेवलपर्स अब सस्ते घरों के नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने से बच रहे हैं। जनवरी-सितंबर 2025 के दौरान कुल 2.25 लाख यूनिट्स लॉन्च हुईं, जो पिछले साल से सिर्फ 1% कम हैं, लेकिन 1 करोड़ रुपये से ऊपर वाले घरों की सप्लाई 5% बढ़ी है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *