ट्रंप और जिनपिंग के बीच आज 6 साल बाद होगी मुलाकात, टैरिफ वॉर पर होगी चर्चा


Donald Trump (L) Xi Jinping (R) - India TV Hindi
Image Source : AP
Donald Trump (L) Xi Jinping (R)

Donald Trump And Xi Jinping Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति के बीच शी जिनपिंग के आज मुलाकात होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर जारी है। यह दुनिया की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार मुद्दों पर महीनों की उथल-पुथल के बाद संबंधों को स्थिर करने का मौका है। ट्रंप और शी की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

किस तरह के मिले संकेत?

बैठक से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ट्रंप चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अपनी हालिया धमकी को पूरा करने का इरादा नहीं रखते हैं। चीन ने भी संकेत दिए हैं कि वह रेयर अर्थ मिनरल्स पर अपने निर्यात नियंत्रण में ढील देने और अमेरिका से सोयाबीन खरीदने को तैयार है। दक्षिण कोरिया जाते समय एयर फोर्स वन में सवार होकर ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि वह इस साल की शुरुआत में चीन पर फेंटेनाइल बनाने में उसकी भूमिका के संबंध में लगाए गए टैरिफ को कम कर सकते हैं।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि टैरिफ कम किया जाएगा क्योंकि मेरा मानना ​​है कि वो फेंटेनाइल मामले में हमारी मदद करेंगे।” बाद में उन्होंने आगे कहा, “चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।” यह बैठक दक्षिण कोरिया के बुसान में होगी, जो एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल ग्योंगजू से लगभग 76 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक बंदरगाह शहर है। बुधवार रात अन्य APEC नेताओं के साथ रात्रिभोज में ट्रंप माइक्रोफोन पर यह कहते हुए सुने गए कि शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक “तीन, चार घंटे” की होगी और फिर वो वाशिंगटन लौट जाएंगे।

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें:

रूस ने किया ‘सरमत मिसाइल’ से भी ज्यादा खतरनाक “Poseidon न्यूक्लियर ड्रोन” का सफल परीक्षण, फीचर जान हिल जाएगी दुनिया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी बड़ी धमकी, कहा-‘अफगान तालिबान को खत्म करके गुफा में डाल देंगे’

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *