सीवान: ASI की हत्या, सुनसान इलाके में फेंका शव, हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस


police- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सीवान में एक असिस्टेंट सबइंसपेक्टर की निर्मम हत्या हुई है। धारदार हथियार से हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंका दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र  में एएसआई के पदस्थापित  अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे। वह कहीं जा रहे थे तभी बीती रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर उनका शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। 

एएसआई का शव दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसा नवका टोला में बरामद हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टि से धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

छापेमारी कर रही पुलिस

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। पुलिस महकमे शोक की लहर है। संदिग्ध लोगों की तलाश में प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में रही है। कुछ महीने पहले भी बिहार में हत्या के कई मामले सामने आए थे। कारोबारी की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा गरमाया था। हालांकि, इसके बाद ऐसी घटनाओं में कमी आई थी। 

सहरसा में भी हुआ था पुलिसकर्मी पर हमला

बिहार में पुलिस पर हमले की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी अवैध शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कई बार हमले हो चुके हैं। अप्रैल के महीने में सहरसा में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में एक जवान घायल भी हुआ था। गोली पुलिसकर्मी के कंधे में फंस गई थी। पुलिस की टीम ने एक बाइक में सवार तीन लोगों को रोकने की कोशिश की थी। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी और फरार हो गए थे।

(सीवान से कैलाश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चुनावी सभा करने पहुंचे तेज प्रताप यादव की फजीहत, RJD समर्थकों ने खदेड़ा, काफिले पर पत्थरबाजी की; VIDEO

उम्र मेरी थोड़ी कच्ची है…बिहार में महागठबंधन नहीं ‘तेजस्वी का प्रण’, क्या वादों से पार लगेगी नैया?

 

 

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *