
अक्षय नवमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं
Happy Akshay Navami or amla navami 2025 Wishes: अक्षय नवमी एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस साल अक्षय नवमी का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से संपत्ति, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए माना जाता है। अक्षय नवमी का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से जीवन के सभी दोष दूर होते हैं। साथ ही इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को अक्षय नवमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।
Happy Akshaya Navami 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. आंवला नवमी का व्रत आया है,
खुशियों की सौगात लाया है।
आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2. अक्षय नवमी आई है लेकर प्रकाश,
हर मन में जले अब भक्ति का दीपक खास।
तुलसी माता का आशीष पाए हर जन,
जीवन में बरसे शुभता हर क्षण।
अक्षय नवमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
3. हर घर में तुलसी का पौधा सजे,
हर दिल में श्रीहरि का नाम बसे।
अक्षय नवमी का पर्व बतलाए,
भक्ति से ही जीवन सच्चा बन जाए।
अक्षय नवमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं
4. अक्षय नवमी का दिन है पावन,
हर मन हो जाए अब सावन-सावन।
भगवान विष्णु करें सबका कल्याण,
देव तुलसी माता का रहे सदा मान।
5. आंवले के वृक्ष की परिक्रमा से,
मिलती है शांति और सुख-समृद्धि,
इसमें होता है शिव-विष्णु का वास,
और भक्तों को मिलता है आशीर्वाद।
अक्षय नवमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. आंवले के वृक्ष में होता है,
भगवान शिव और श्रीहरि का वास,
वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से,
7. अक्षय नवमी पर शुभ की हो शुरुआत,
हर जीवन में बरसे खुशियों की बरसात।
8. स्नेह, सेवा और श्रद्धा का संग,
अक्षय नवमी लाए जीवन में रंग।
अक्षय नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. आंवला नवमी के व्रत से मिटेंगे सारे पाप,
दान-पुण्य करने से खुलेगें स्वर्ग के द्वार,
विधि-विधान से व्रत करने पर,
भगवान करेंगे भक्तों का बेड़ा पार।
आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. अक्षय नवमी पर करें तुलसी पूजन,
श्रीहरि विष्णु करें हर मन को पावन।
अक्षय नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
