
बाहुबली द एपिक
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब एक बार फिर से राजामौली ‘बाहुबली: द एपिक’ लेकर आ चुके हैं, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन को एडिट करके फिर से बनाया गया है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई है। ‘बाहुबली द एपिक’ आज 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 45 मिनट का है, जहां कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ से उसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
बाहुबली: द एपिक एक्स रिव्यू
एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को फिर से देखना कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसे दोबारा अनुभव कर पाऊंगा। हालांकि, इसका संपादन पैटर्न हम मूल दर्शकों को थोड़ा अजीब लग सकता है, विदेशियों के लिए यह पूरी कहानी का एक बेहतरीन ऑप्शन है। पहला भाग खत्म हो गया है।’
एक अन्य ने फिल्म के संपादन की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘एक दशक बाद भी वही अनुभव, वही भावनाएं-एहसास हो रहा है जो पहले हुआ था। बाहुबली का क्रिस्पी कट। बेहतरीन संपादन और वह इटरनल वॉर सरप्राइज। एनीमेशन बहुत अच्छा है। मैं भारतीय एनीमेशन जगत में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, ठीक वैसे ही जैसे बीबी ने भारतीय सिनेमा में किया था।’
एक ने प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘यह फिल्म मुझे समझ नहीं आई।’
प्रभास के एक प्रशंसक ने X पर पोस्ट किया, ‘री-रिलीज रिकॉर्ड्स के साथ इतिहास फिर से लिखा जाएगा। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास के लिए अच्छा होगा ये साल।’
एक प्रशंसक ने X पर बाहुबली द एपिक की समीक्षा पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ‘इतने सालों बाद माहिष्मती में महेंद्र बाहुबली की एंट्री देख रोंगटे खड़े कर देने वाला है। निप्पल स्वासागा गीत और बीजीएम, कीरावनी के शीर्ष स्तरीय कार्यों में से एक है। बाहुबली द एपिक।’
बाहुबली: द एपिक कास्ट
पैन इंडिया स्टार प्रभास के अलावा, फिल्म में अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, नसीर और सत्यराज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढे़ं-
नेशनल टेलीविजन पर रो पड़े अभिषेक, ब्रेकअप पर छलका दर्द, बोले- ‘काश मैंने गलती न…’
2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
