Motorola Edge 60 Fusion की औंधे मुंह गिरी कीमत, 7000 रुपये का बड़ा Price Cut


Motorola Edge 60 Fusion price cut- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन

दशहरा और दिवाली के फेस्टिवल सेल खत्म होने के बाद भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। Motorola के इस साल लॉन्च हुए Edge 60 Fusion में बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन 7000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट समेत कई ऑफर मिल रहे हैं। मोटोरोला का यह फोन 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

बड़ा Price Cut

Motorola का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इसे 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 3,000 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से आप इस फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर

मोटोरोला का यह बजट फोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1.5K है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, बैक पैनल में वीगन लेदर दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

इस फोन में कंपनी ने 5500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी ने इसमें गूगल जेमिनी पर बेस्ड एआई फीचर्स दिए हैं। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें –

25 साल के आईआईटियन ने किया कमाल, बना दिया दुनिया का पहला इमोशनल वॉइस-टू-वॉइस AI मॉडल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *