
चुनाव आयोग
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के घोसवरी में हुए दुलारचंद मर्डर केस में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के ग्रामीण एसपी समेत 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि बाढ़ के SDPO को स्स्पेंड करने का निर्देश दिया है।चुनाव आयोग ने इस संबंध में बिहार के डीजीपी विनय कुमार से कल दोपहर 12 बजे तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बाढ़ के एसडीओ सह 178 मोकामा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (बिहार प्रशासनिक सेवा) को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार फिलहाल पटना नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त हैं।
वहीं एसडीपीओ बाढ़-1 राकेश कुमार और एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह आनंद कुमार सिंह और आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशाषनात्मक कार्रवाई का भी आदेश दिया है। साथ ही एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्देश दिया है।
