
Breaking News
महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस्लामपुर का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया गया. कैबिनेट मीटिंग के बाद आदेश निकाला गया कि अब से सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील का नाम ईश्वरपुर होगा. इस निर्णय पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार का धन्यवाद किया. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लिखा कि इस्लामपुर का नाम बदल गया- अब होगा ‘ईश्वरपुर’! ऐतिहासिक फैसला. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ करने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है. यह मांग कई साल से यहां के नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही थी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बार-बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था.
इस्लामपुर का नाम क्यों बदला?
चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने जनता की इस मांग को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने यह निर्णय लेते हुए लोगों की भावनाओं का आदर किया है. इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने इस परिवर्तन के लिए लगातार प्रयास किया और संघर्ष किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत् देवेंद्र फडणवीस का भी इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया.
ऐतिहासिक निर्णय – ‘ईश्वरपूर’चा अभिमान!
इस्लामपूरचे नाव बदलून ‘ईश्वरपूर’ करण्यास केंद्र सरकारने मान्यता दिली असून हा जनतेच्या भावनांचा सन्मान करणारा ऐतिहासिक निर्णय आहे.ही तेथील जनतेची गेल्या अनेक वर्षांपासूनची मागणी होती. स्थानिक लोकप्रतिनिधींनी हा विषय सातत्याने सभागृहात… pic.twitter.com/bd7FwHtYFY
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) November 4, 2025
