when is guru nanak jayanti celebrated, guru nanak jayanti kyu manaya jata hai, guru nanak jayanti wishes, guru parv ki lakh lakh badhiyan


गुरु पर्व की हार्दिक बधाई- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
गुरु पर्व की हार्दिक बधाई

Guru Nanak Jayanti Wishes(गुरु पर्व की हार्दिक बधाई): गुरु नानक जयंती जिसे गुरुपर्व या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह सिख समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह दिन गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। उन्होंने ‘एक ओंकार’ (एक ईश्वर), समानता, ईमानदारी से काम करना (किरत करना), नाम जपना (ईश्वर का नाम लेना), और वंड छकना (बांट कर खाना/सेवा) जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों का उपदेश दिया। इस त्योहार का उद्देश्य जाति, धर्म या लिंग के भेद से ऊपर उठकर मानवता, प्रेम और भाईचारे के संदेश को फैलाना है। इस साल श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 5 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है। इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों, रिश्तेदारों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनों को प्रकाश पर्व की बधाई देना चाहते हैं तो यहां से संदेश भेज सकते हैं। 

⁠Guru Nanak Jayanti Wishes Messages Quotes 

1. वाहे गुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह,

जो बोले सो निहाल, सत श्रीअकाल।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

2. वाहे गुरु आप पर अपनी कृपा बरसाएं

आपको और आपके परिवार को सुखी रखें.

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

3. इस साल आप जो मांगें वो मिल जाए,

गुरु जी आप पर अब मेहर बरसाएं।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

4. खालसा का रूप हूं मैं…

खालसा में ही करूं निवास,

आज है गुरु पूरब और हर मन करें आज आस।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

5. नानक नाम जहाज है,

जो जपे वो तर जाए।

जो भी आप सोच रहे हैं वो आपका हो जाए।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

6. वाहे गुरु आपके चरणों में हम सबका जीवन गुजर जाए,

आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हम सबकी झोली अब भर जाए।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

7. वाहे गुरु आपके जीवन को रोशनी से भर दें,

आपके सारे दुखों को अब दूर कर दें।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

8. गुरु नानक जी का आशीर्वाद सदा साथ रहे।

आपका जीवन खुशियों से जगमगाता रहे,
जैसे दीपक और बाती का अटूट संबंध।
हैप्पी गुरु नानक जयंती!

9. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर
आप सभी को हृदय से लाख-लाख बधाइयां।
वाहेगुरु सब पर अपनी कृपा बरसाएं।

10. राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!
गुरु नानक देव जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *