Guru Nanak Dev Ji powerful Quotes prerak prasang Anmol vichar success tips mantras in Hindi


Guru Nanak Dev Ji Quotes in Hindi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Guru Nanak Dev Ji Quotes in Hindi

Guru Nanak Dev Ji Quotes in Hindi: गुरु नानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे और सिख धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा, 1469 को तलवंडी नामक गांव में हुआ था, जिसे अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है। वे एक दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि और विश्वबन्धु के गुणों का संगम थे। उन्होंने ईश्वर की एकता, सच्चाई, ईमानदारी, सेवा और समानता का संदेश दिया। उन्होंने मूर्तिपूजा और रूढ़ियों का विरोध किया और सिखाया कि ईश्वर हमारे अंदर ही है। उनके विचार आज भी लोगों को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं और प्रेरित करते हैं। ऐसे में जब आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है तो इस खास मौके पर यहां पढ़ें गुरु नानक देव जी के प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में।

Guru Nanak Dev Ji Motivational Inspirational Quotes

कठिनाइयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है, वही विजेता कहलाता है।

केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।

जो लोग प्रेम करते हैं, उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।

अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।

ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं होती।

पैसे का स्थान हमेशा जेब में ही रहना चाहिए। इसे अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए।

बुरा काम करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही किसी को सताना चाहिए।

हमें कभी भी किसी दूसरे का हक नहीं छीनना चाहिए। मेहनत और सच्चाई से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

दूसरों के साथ मिलकर खाना चाहिए और एकता के साथ रहना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *