
बिग बॉस 19 में हुई ‘सैयारा’ की चर्चा।
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ के इस साल खूब चर्चे रहे। जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। खासतौर पर युवाओं को ये फिल्म खूब पसंद आई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें दर्शक ये फिल्म देखकर खूब रोते नजर आए। कोई ड्रिप लगाकर सैयारा देखने पहुंचा तो कोई कॉलेज से बंक मारकर। अब हाल ही में बिग बॉस 19 में भी इस फिल्म का जिक्र छिड़ गया। जैसे ही सैयारा की बात चली, मृदुल तिवारी और अशनूर कौर ने भी इसे लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
गौरव खन्ना ने नहीं देखी सैयारा
बिग बॉस के हालिया एपिसोड में गौरव खन्ना बताते हैं कि उन्होंने अब तक अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ नहीं देखी है। इस पर मृदुल रिएक्ट करते हुए कहते हैं- ‘अच्छी बात है।’ इस पर गौरव खन्ना, मृदुल और अशनूर से पूछते हैं कि ये फिल्म कैसी है? गौरव ने कहा- ‘मैंने सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो देखे हैं, जिसमें लोग फिल्म देखते हुए रो रहे थे। अपने कपड़े फाड़ रहे थे, क्या ये फिल्म वाकई इतनी इमोशनल है?’ जवाब में मृदुल ने कहा- ‘अरे ऐसा कुछ भी नहीं है भाई।’
अशनूर का चौंकाने वाला दावा
सैयारा को लेकर चल रही बातचीत के दौरान अशनूर कौर कुछ ऐसा कहती हैं, जिसे सुनकर गौरव हैरान रह गए। अशनूर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज को पीआर स्टंट बता दिया और मृदुल भी इस पर अशनूर का साथ देते दिखे। मृदुल कहते हैं- ‘सच कहूं तो इंस्टाग्राम वाले लोगों से ये तक कहा गया था कि तुम्हें थिएटर जाकर ऐसा करना है।’ इस पर गौरव चौंक जाते हैं और कहते हैं- ‘क्या बात कर रहा है तू?’ जवाब में अशनूर कहती हैं, हां ये एक पीआर स्टंट था। गौरव फिर पूछते हैं कि फिल्म कैसी है, तो अशनूर कहती हैं- ‘ठीक है, वन टाइम वॉच है। लेकिन, इतनी भी इमोशनल नहीं है कि रुला दे। हाइप ने इसे अच्छा बना दिया।’
सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
बता दें, जुलाई 2025 को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 329 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर इसने 569 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शक सिनेमाघरों में दहाड़ मार-मारकर रोते नजर आए थे, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
ये भी पढ़ेंः 3 फिल्म करके थकी स्टारकिड, लगातार फ्लॉप के बाद स्टार पापा से बोली- नहीं करना काम, क्रिकेटर से शादी कर बसाया घर
अनुष्का शर्मा ने रील लाइक करके मचाई हलचल, फैंस बोले- ‘भाभी जी ने पूरा कंट्रोल रखा है’
