IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले अफ्रीकी कप्तान का आया बड़ा बयान, कहा – इस बार हमारे पास सुनहरा मौका


Temba Bavuma- India TV Hindi
Image Source : AP
टेम्बा बावुमा

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं टीम इंडिया इस सीरीज के खत्म होने के बाद 14 नवंबर से घर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम का सामना 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में करेगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें अफ्रीका की टीम में उनके कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जो पाकिस्तान के दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने की वजह से अफ्रीकी स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। वहीं बावुमा भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के जरिए फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें उससे पहले उनका बड़ा बयान सामने आया है।

हमारे पास सीरीज जीतने का इस बार शानदार मौका

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई पर आए बयान के अनुसार कहा कि हमारी टीम ने काफी लंबे समय से यहां पर टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, लेकिन इस बार हमारे पास इसे जीतने का शानदार मौका है। कोहली-रोहित ने टीम इंडिया को वहां पर पहुंचाने का काम किया जहां पर आज वह है, लेकिन ये दोनों ही अब मौजूद नहीं हैं। हालांकि युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये उनके लिए आसान काम नहीं होने वाला है। जहां तक हमारी बात है तो हम पूरी तैयारी के साथ यहां आये हैं और हमें पता है कि किस तरह की चुनौती का हमें यहां सामना करना पड़ेगा। गेंदबाजी हमेशा से हमारी ताकत रही है। हम इस बार हमारे पास स्पिन में बेहतर गेंदबाज हैं जिसमें केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी और साइमन हार्मर मौजूद हैं, इसके अलावा अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर ट्रिस्टान स्टब्स का विकल्प भी है।

टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे बावुमा

भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 6 नवंबर से खेला जाएगा, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा भी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दूसरे मैच में खेलेंगे, जिसमें सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर भी रहने वाली हैं। वहीं इंडिया-ए टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तानी जहां ऋषभ पंत संभाल रहे हैं तो वहीं इसके अलावा कुलदीप यादव भी इस मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

एक के बाद एक बीतती जा रही है सीरीज, ये खिलाड़ी कर रहा है BCCI के कॉल का इंतजार

IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी ने मारी एंट्री, उपकप्तान भी बना

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *