दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बढ़ने वाली है ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; इन जगहों पर शून्य तक पहुंचा तापमान


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः उत्तर भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-7 डिग्री सेल्सियस कम होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।  

देश के इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि 8-10 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10°C से कम और सामान्य से लगभग 4-7°C कम रहेगा। दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 2-4°C कम रहेगा।

अगले 2 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट होने की संभावना है और बाद के 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट होगी और बाद के 3 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। अगले 24 घंटे के दौरान सुबह और शाम के समय दिल्ली में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में सुबह कोहरे के साथ धुंध छाए रहने की संभावना है क्योंकि सर्दियों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।  

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

हिमालयी क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के ताबो और लाहौल-स्पीति जैसे स्थानों पर बारिश हो रही है, जिससे अत्यधिक ठंड और बढ़ गई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *