Bigg Boss 19: सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास, रो पड़ीं ‘कश्मीर की हसीना’, तान्या को बताया बेरहम


bigg boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY
सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास

बिग बॉस 19 का लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के लिए काफी पेचीदा रहा। खासकर, फरहाना भट्ट को घर में हाउसमेट्स के बारे में बुरे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान ने खूब डांटा। होस्ट के गुस्से का सामने करने के बाद ‘कश्मीर की हसीना’ फरहाना फूट-फूट कर रो पड़ीं और तान्या मित्तल के सामने अपने दिल की बात कह दी।

फरहाना भट्ट क्यों फूट-फूट कर रो पड़ीं?

सलमान खान ने फरहाना भट्ट के लिए अपने रोस्टिंग सेशन की शुरुआत उनके सभी गालियों की डिक्शनरी पढ़कर की। उन्होंने कहा, ‘क्या तुमने यही घर या स्कूल में सीखा है? तुम शो के बाहर के लोगों को भी घसीटती हो, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है!’ सलमान खान ने इंडियन टेलीविजन को बदनाम करने के लिए फरहाना भट्ट की भी बुराई की। उन्होंने कहा, ‘और आप कहती हैं कि आप टीवी नहीं करना चाहतीं तो आप बिग बॉस में क्या कर रही हैं?’

फरहाना-गौरव की लड़ाई पर सलमान ने दी प्रतिक्रिया

सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘आपने गौरव खन्ना को बिना POV वाली लेडी कहा यह किसकी बेइज्जती है? उनकी या सभी औरतों की? मुझे शर्म आ रही है कि लोग मेरी वजह से आप जैसे इंसान को जानेंगे। आप अपनी ही रेप्युटेशन खराब कर रही हैं। मैं बिग बॉस से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज फरहाना को इस टॉर्चर से बचाएं। मैंने आपको दूसरे एपिसोड में खुद को ठीक करने के लिए कहा था। टास्क के बाहर भी आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती हैं।’

सलमान खान ने तोड़ा फरहाना का घमंड

टेलीविजन और गौरव खन्ना का बचाव करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘मैं खुद टीवी से आया हूं… शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने भी यहीं से शुरुआत की थी। गौरव एक सुपरस्टार हैं, 21 साल से दिन में 18 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने आपकी बातों को ग्रेस से हैंडल किया। मैं नहीं करता।’ सलमान ने उनके कम एक्सपीरियंस की ओर इशारा किया और उनके घमंड तोड़ते हुए कहा, ‘क्या आप यहां वैम्प बनने आई हैं? यही आपकी परवरिश है?’

तान्या मित्तल हैं पत्थर दिल

खैर, सलमान खान का अपने लिए गुस्सा देख फरहाना भट्ट रो पड़ीं। उन्होंने तान्या के सामने अपने दिल की बात कह दी और कहा कि सलमान के यह कहने पर कि उन्हें उनके बारे में बात करने में शर्म आती है, उन्हें बुरा लगा। सलमान खान ने उन्हें और तान्या को ‘हार्टलेस’ भी कहा।

ये भी पढे़ं-

‘लम्हे’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ हुआ कुछ ऐसा, फरहान अख्तर की थम गई थी सांसे, सुनाया किस्सा

मिल्खा सिंह से आखिरी पल में फरहान अख्तर ने क्या कहा था? ‘फ्लाइंग सिख’ को याद कर हुए भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *