Jaggi Vasudev Sadhguru Love Quotes: सद्गुरु की ये बातें रिश्ते में घोल देगी मिठास, कभी नहीं होगी पार्टनर से लड़ाई


Sadhguru Love Quotes- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FREEPIK
Sadhguru Love Quotes

आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वो ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं और यह संस्था 1992 में स्थापित की गई थी। सद्‌गुरु का असली नाम जगदीश वासुदेव है और इनका जन्म तीन सितंबर 1957 में हुआ है। सद्‌गुरु दुनिया भर में योग और आंतरिक कल्याण के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की एक अलग समझ देने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। सद्गुरु हर मुद्दे पर अपनी बातें बेबाकी से रखना जानते हैं। प्रेम पर सद्‌गुरु के विचार अनमोल हैं। ऐसे में आज यहां हम सद्गुरु के नमोल कोट्स लेकर आए हैं जो आपके रिश्ते में मिठास घोलने का काम करेंगे। यहां पढ़ें जगदीश वासुदेव सद्‌गुरु के लव कोट्स।

Sadhguru Love Quotes in Hindi – सद्‌गुरु के लव कोट्स

  • ज्यादातर लोगों के लिए, प्रेम का मतलब होता है, ‘तुम्हें वही करना चाहिए, जो मैं चाहता हूं।’ नहीं, प्रेम का असली मतलब है कि वे जो चाहें कर सकते हैं, और हम फिर भी उन्हें प्रेम करते हैं।”
  • “प्रेम सुविधा का साधन नहीं है। प्रेम आत्म-विनाश की एक प्रक्रिया है।”
  • “हर कोई ईश्वर से प्रेम कर सकता है क्योंकि वह आपसे कुछ नहीं मांगता। लेकिन जो अभी आपके बगल में है उससे प्यार करने में जीवन की कीमत चुकानी पड़ती है।”
  • “अगर आपके दिल में प्यार है, तो यह आपके जीवन में आपका मार्गदर्शन करेगा। प्रेम की अपनी बुद्धि होती है।”
  • “प्रेम एक समाहित करने की प्रक्रिया है।”
  • “सच्चा प्रेम हमेशा खुशी देता है। प्रेम वो है जो आपको खुशी देता है, जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलती है।”
  • “अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आपको उनके लिए वो करना चाहिए जो उन्हें पसंद है, न कि वो जो आपको पसंद है।”
  • “जो इंसान सही और गलत, पसंद और नापसंद के दायरे में ही फंसा हुआ है, वह प्रेम के ताने-बाने को कभी नहीं जान पाएगा।”

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *