
तेज प्रताप यादव
पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे मरवा देंगे। बहुत सारे दुश्मन हैं।”
तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई
तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने कहा, “तेजस्वी का जन्मदिन है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आशा करता हूं कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उन्हें मेरा आशीर्वाद है।” बता दें कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…
