
टीम इंडिया
IND-A vs SA-A Day 4 Live: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच इस वक्त 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 417 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे। अब टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन टीम इंडिया की नजरें जहां 10 विकेट हासिल करने पर होगी तो वहीं अफ्रीकी टीम को अभी जीत के लिए 392 रन की जरूरत है।
