बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के EXIT Poll का लाइव कवरेज कब, कहां और कैसे देखें, जानें


Tejashwi Nitish kuamar- India TV Hindi
Image Source : PTI
तेजस्वी और नीतीश कुमार

Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग मंगलवार (11 नवंबर) शाम 6 बजे खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिक जाएंगी। हालांकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी लेकिन किस पार्टी की जीत होगी इस उत्सुकता में लोगों की दिलचस्पी एग्जिट पोल के नतीजों की ओर होती है।

यहां देख सकते हैं Exit Poll

एग्जिट पोल के नतीजे वोटिंग खत्म होने के बाद जारी किए जाते हैं। इन्हें इंडिया टीवी न्यूज चैनल के अलावा इसके विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे-Indiatv.in, Indiatvnews.com, इंडिया टीवी के Youtube पर लाइव देखा जा सकता है। यहां आप बिहार विधानसभा चुनाव के सभी 243 सीटों से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं।

वोटिंग खत्म होते ही Exit Poll का प्रसारण

बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 121 सीटों पर वोटिंग 6 नवंबर को खत्म हो चुकी है। दूसरे और आखिरी चरण में 11 नवंबर को वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। जहां एक ओर नीतीश कुमार अपने 20 वर्षों के काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव जनता से महागठबंधन को एक अवसर देने की अपील कर रहे हैं।

फिलहाल बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 131 सीटें हैं जिसमें से 80 सीटें बीजेपी के पास, जेडीयू के पास 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 4 सीटें हैं। वहीं दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन नीतीश कुमार की सरकार को हासिल है। वहीं महागठबंधन के पास कुल 111 सीटें हैं। आरजेडी के पास 77, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) 11 और सीपीआई और सीपीएम के 2-2 विधायक हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *