Wobble का स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च, जानें क्या-क्या होगा फोन में खास


Wobble- India TV Hindi
Image Source : WOBBLE
वॉबेल

Wobble का स्मार्टफोन भारत में अगले बुधवार यानी आने वाली 19 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। 19 नवंबर को डेब्यू के साथ ही ये कई देशों में लॉन्च के लिए तैयार होगा। इस फोन की एक टीजर इमेज कुछ समय पहले दिखाई गई थी जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फोन स्लिम फोन की कैटेगरी में रहेगा। अभी कंपनी के स्मार्टफोन का नाम और इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि फोन की टीजर इमेज में साइड व्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि इसकी मोटाई ज्यादा नहीं होगी और ये स्लिम फोन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन का नाम Wobble 1 हो सकता है और देसी फोन इस समय देश में छाए हुए चीनी फोन्स को दमदार टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेड इन इंडिया है Wobble का स्मार्टफोन

वैसे तो कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है और ना ही इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि ये फोन 8 जीबी रैम और एंड्राइड 15 पर रन करेगा। इस फोन की कीमत कितनी होगी ये भी अभी सामने नहीं आया है और कंपनी की ओर से भी इसको लेकर कोई हिंट नहीं दिया गया है। Made in India, Engineered for the World टैगलाइन के साथ इसे टीज किया गया है और इसे देसी फोन लेकिन ग्लोबल स्टैंडर्ड वाला फोन बनाने की कोशिश की गई है, ऐसा कंपनी का दावा है।

स्लिम प्रोफाइल वाला फ्लैट फ्रेम फोन हो सकता है Wobble 

फोन की जो टीजर इमेज आईं थीं उनसे पता चला था कि ये स्लिम प्रोफाइल वाला फ्लैट फ्रेम फोन होगा और इसके बैक में प्रॉमिनेंट कैमरा मॉड्यूल होगा। फ्रंट कैमरा पंच होल कटआउट में फिट हो सकता है और इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 3.5mm जैक भी दिया जाएगा जिससे इसमें वायर्ड इयरफोन का यूज किया जा सकेगा। इसमें फ्लैट फ्रेम और डिस्प्ले मिलेगा जो फोन की खूबसरती और बढ़ा रहा है। इस फोन की टीजर इमेज में पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के साथ अलाइन होते हुए दिखाई दिए हैं। भारत में इसका ग्रैंड लॉन्च होगा और साल 2025-26 में इसको बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है। ये फोन मेड इन इंडिया स्मार्टफोन होगा और मेड फॉर वर्ल्ड डिवाइस होगा। हालांकि इस फोन के आने की खबरें सबसे पहले सितंबर में सामने आईं थीं और इसके बारे में कुछ डिटेल्स भी सामने आने की बाते कही गई थीं. 

यह भी पढ़ें

Meta ने लॉन्च किया नया AI स्पीच मॉडल, 1600 से ज्यादा भाषाओं को समझेगा, भारतीयों की भी होगी चांदी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *