क्या होता है रिवर्स नेपोटिज्म? पिता को फेलियर बताकर बुरे फंसे अमाल मलिक, गौरव खन्ना के साथ छिड़ी थी बहस


Amaal Mallik And Gaurav Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@JIOHOTSTAR
अमाल मलिक और गौरव खन्ना

रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन कंटेस्टेंट्स के बयानों और घर में छिड़ी बहसों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरता रहता है। हाल ही में अब शो से एक नया टर्म इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये टर्म है ‘रिवर्स नेपोटिज्म’ जो बिग बॉस-19 के घर में अमाल मलिक और गौरव खन्ना की एक बहस के बाद निकलकर सामने आया है। साथ ही अमाल मलिक ने इसी बहस में अपने पिता डब्बू मलिक को फेलियर बताया तो लोग इस बात से भड़क गए हैं और उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। आइये जानते हैं क्या होता है रिवर्स नेपोटिज्म? और इस पूरी बहस की जड़ क्या है। 

कैसे शुरू हुई पूरी बहस?

इस पूरी बहस की शुरुआत उस समय शुरू हुई जब अमाल मलिक और गौरव खन्ना बिग बॉस-19 में बात कर रहे थे। अमाल गौरव को अपनी स्ट्रगल के किस्से सुना रहे थे। अमाल ने इस बातचीत में बताया कि कैसे उन्होंने पहली फिल्म सलमान खान के साथ की थी। फिल्म ‘जय हो’ का म्यूजिक अमाल ने डायरेक्ट किया था लेकिन फिल्म नहीं चली। इसके बाद अमाल को कुछ और करियर में सेटबैक मिले तो परेशान हो गए। इसके बाद अमाल ने बताया कि परेशानी के बीच उन्होंने अपनी मौसी को फोन किया कि मैं न्यूजीलैंड आपके पास आ रहा हूं। लेकिन जब ये बातें अमाल ने बोली तो गौरव खन्ना ने कहा कि भगवान ऐसा स्ट्रगल सबको दे। सलमान खान के साथ पहली फिल्म और फ्लॉप होने के बाद न्यूजीलैंड में छुट्टियां। लेकिन अमाल इस बात को लेकर गौरव से भिड़ गए और पूरी बहस नेपोटिज्म के मुद्दे पर शिफ्ट हो गई। गौरव खन्ना ने कहा मेरा बस कहने का मतलब ये था कि आउटसाइडर्स के लिए ये किसी सफलता से कम नहीं है कि पहली ही फिल्म सलमान खान के साथ करने का मौका मिला। 

अमाल भी गौरव पर भड़के

हालांकि इस बहस के बाद अमाल भी गौरव की बातों का जवाब देने लगे और उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे नेपोटिज्म का प्रोडक्ट मान रहे हैं तो गलत है। मैंने रिवर्स नेपोटिज्म का दंश झेला है। जब लोग मुझे देखते थे तो अपना असिस्टेंट बनाने से भी मना कर देते थे और ये कहते थे कि तुम तो इतने बड़े म्यूजिक फैमिली से आते हो उन्ही के साथ काम करो। अमाल ने बताया कि उन्होंने काफी मुश्किल दौर देखा है और चंद पैसों के लिए स्टूड्योज से चक्कर भी लगाए हैं। अमाल ने इस बहस में अपने पिता को फेलियर बता दिया। जिसमें अमाल ने कहा कि मेरे पिता म्यूजिक में फेल रहे हैं जबकि उनके भाई म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार बन गए। हालांकि लोगों को ये बात पसंद नहीं आई और लोगों ने उनकी ऑनलाइन क्लास भी लगा दी। 

क्या होता है रिवर्स नेपोटिज्म?

रिवर्स नेपोटिज्म का मतलब किसी पहचान का ही नुकसान हो जाना और काम न मिलना। अमाल ने अपनी बहस के दौरान इस बात का जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि जब लोग उन्हें पहचान लेते थे कि तुम तो अमाल परिवार के हो तो तुम्हारे घर में खुद ही इतने कलाकार हैं उनके साथ ही म्यूजिक बनाओ। लोग उन्हें ज्यादा भाव नहीं देते थे और तौहीन करके भगा दिया करते थे। बता दें कि अमाल मलिक बिग बॉस-19 में इन दिनों जीत के प्रबल दावेदार बने हुए हैं। अब तक अमाल कई फिल्मों में म्यूजिक दे चुके हैं। अमाल के पिता डब्बू मलिक भी एक एक्टर, सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। अमाल के चाचा अनु मलिक बॉलीवुड के सुपरस्टार संगीतकार हैं। अमाल के भाई अरमान मलिक भी सुपरहिट सिंगर हैं। 

ये भी पढ़ें-  भारत की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस का निधन, शाहरुख खान की बनी थीं दादी, जीजा से शादी के हुए थे चर्चे

अजय देवगन की फिल्म में मीजान जाफरी रहे हुकुम इक्का, आर माधवन ने भी जमाई धाक, जानें उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी ‘दे दे प्यार दे 2’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *