
ऑनर 500 सीरीज
स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही है। OnePlus 15 को 7300mAh बैटरी के साथ कल यानी 13 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। अब एक और चीनी ब्रांड 8000mAh बैटरी के साथ अपना फोन लॉन्च करने जा रही है। Honor की यह अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज जल्द चीन समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। Honor 500 Series के बारे में एक नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन के मुख्य फीचर्स सामने आए हैं।
मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Honor 500 सीरीज में कंपनी दो फोन Honor 500 और Honor 500 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर ने कंफर्म किया है कि यह सीरीज 6.55 इंच के OLED स्क्रीन के साथ आएगी, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फ्लैगशिप फोन में R-एंगल मेटल फ्रेम दिया जाएगा।
Honor की यह नई सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कंपनी डेडिकेटेड E2 चिप, RF चिप जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ऑनर की यह स्मार्टफोन सीरीज 200MP कैमरा के साथ आएगी। इसके अलावा फोन के बारे में जो जनकारी सामने आई है उसके मुताबिक, फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में iPhone जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा। ऑनर का यह फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स रिवील
Honor ने चीनी बाजार में फोन की लॉन्चिंग टीज की है। इस फोन को चीन की एक लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। फोन के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स भी रिवील हुआ है। इस सीरीज का प्रो मॉडल 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। वहीं, इसका बेस मॉडल 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में आएगा। इन दोनों फोन को Aquamarine, Starlight Powder, Obsidian Black और Moonlight Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
OnePlus 15 लॉन्च होते ही सस्ता हुआ OnePlus 13R, हजारों रुपये घटी कीमत
