बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश सरकार मंत्रियों की बंपर जीत, 29 में से 28 जीते, जानें कौन हैं वो


नीतीश कुमार के मंत्री जीते- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (ANI)
नीतीश कुमार के मंत्री जीते
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में 243 सीटों के लिए बिहार के मतदाताओं ने मतदान किया और आज उनके वोटों की गिनती हो गई है और अब सभी सीटों के परिणाम भी आ चुके हैं। नीतीश कुमार के 2020  की कैबिनेट के 29 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, अब इनमें से चुनाव जीतने वाले विधायकों को क्या फिर से अगर नीतीश कुमार की सरकार बनी तो उनकी नई कैबिनेट में जगह मिलेगी। ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
जानिए कौन से मंत्री जीते और कौन हारे….

 

  • सोनवर्षा से जदयू के रत्नेश सदा जीते

     

  • दरभंगा (सदर) से भाजपा के संजय सरावगी जीते 
     
  • जाले से भाजपा के जीवेश कुमार मिश्रा जीते
     
  • कुढ़नी से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता जीते
     
  • साहेबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह जीते
     
  • भोरे से जदयू के सुनील कुमार जीते
     
  • अमनौर से भाजपा के कृष्णा कुमार मंटू आगे
     
  • सीवान से भाजपा के मंगल पांडे  जीते
     
  • कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी जीते
     
  • सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी जीते
     
  • बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता जीते
     
  • बिहारशरीफ से भाजपा के डॉ. सुनील कुमार जीते
     
  • नालंदा से जदयू के श्रवण कुमार जीते
     
  • बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन जीते
     
  • लखीसराय से भाजपा के विजय कुमार सिन्हा जीते
     
  • तारापुर से भाजपा के सम्राट चौधरी जीते
     
  • बेतिया से भाजपा की रेणु देवी जीतीं
     
  • हरसिद्धि से भाजपा के कृष्णानंदन पासवान जीते
     
  • झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा जीते
     
  • फुलपरास से जदयू की शीला कुमारी जीतीं
     
  • सुपौल से जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव जीते
     
  • छातापुर से भाजपा के नीरज कुमार सिंह बबलू जीते
     
  • सिकटी से भाजपा के विजय कुमार मंडल जीते
     
  • धमदाहा से जदयू की लेशी सिंह जीतीं
     
  • अमरपुर से जदयू के जयंत राज जदयू जीते
     
  • चैनपुर से जदयू के मो. जम़ा खान जीते
     
  • गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार जीते
     
  • चकाई से जदयू के सुमित कुमार सिंह हारे
     
  • बहादुरपुर से जदयू के मदन सहनी जीते

इस बार के चुनाव  में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है और सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं, दूसरे नंबर पर जदयू काबिज हुई है। दूसरी तरफ महागठबंधन को करारी हार मिली है और इसमें राजद को 25 सीटें मिली हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *