Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी की स्टाइल में एक्टर ने किया फिल्म का प्रमोशन, कैप्शन ने खींचा ध्यान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR
क्योंकि सास भी कभी बहू थी

स्मृति ईरानी और एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। अपनी बेहतरीन कहानी से ‘अनुपमा’ को कड़ी टक्कर दे रहा है। दर्शकों को एकता कपूर का ये नया शो काफी पसंद आ रहा है। अब सिर्फ दर्शक ही नहीं टीवी और बॉलीवुड सितारे भी तुलसी के फैन बनने लगे हैं। हाल ही में मशहूर एक्टर विजय वर्मा ने एक वीडियो शेयर कर यह बात साबित कर दी है कि वो सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के फैन बन गए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर हिंट दी कि ये सीरियल उन्हें कुछ ज्यादा ही पसंद है।

विजय वर्मा ने तुलसी स्टाइल में किया प्रमोशन

इस वीडियो में विजय वर्मा अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी के स्टाइल में ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट किया है और कुछ पोस्टर की झलक दिखाई। विजय वर्मा का ये वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन फिल्म की रिलीज नजदीक होने के कारण यह अचानक वायरल हो गया और इंस्टा ट्रेंड में आ गया। एक्टर विजय ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की @manishmalhotra05 गुस्ताख इश्क कैजुअली @manishmalhotraworld हेडक्वार्टर पर कब्जा कर रहा है।’

अंगद और वृंदा की शादी से तुलसी को लगेगा झटका

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीवी पर 25 साल बाद लौटा है, जिसमें इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब अंगद और वृंदा की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसके चलते मेकर्स शो में नया नया ट्विस्ट लाने को तैयार हैं। नए एपिसोड में देखने को मिलता है कि अंगद, वृंदा को लेकर मंदिर में शादी करने चला जाता है और वहीं तुलसी उसके पीछे जाती है, लेकिन वह उनकी शादी नहीं रोक पाती है।

विजय वर्मा-फातिमा सना की पहली फिल्म

‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में लिड रोल में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं-

‘खत्म हो गया’, आर माधवन को शूटिंग सेट पर किस बात से लगता है डर? बताई असली वजह

‘पति पत्नी और पंगा’ के टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा, जानें कब होगा विनर का ऐलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *