RSS के पथ संचलन पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी


आरएसएस के पथ संचलन पर बरसाए फूल। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
आरएसएस के पथ संचलन पर बरसाए फूल।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आरएसएस के पथ संचलन का फूलों से स्वागत करना एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी मिल रही है। दरअसल, आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर वक्फ बोर्ड ने पथ संचलन का स्वागत किया था। इसके बाद कट्टरपंथियों के द्वारा धमकी देने का खेल शुरू हो गया। फिलहाल धमकी मिलने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वक्फ बोर्ड ने शेयर किया वीडियो

आरएसएस के पथ संचलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को पथ संचलन पर फूल बरसाते हुए देखा जा सकता है। वक्फ बोर्ड ने इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर धमकियों की बौछार शुरू हो गई है। आरोपी की पहचान फैजल खान के रूप में हुई है, जिसने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को धमकी दी है। आरोपी ने लिखा, “तू है तुम्हारी जिंदगी में मुनाफिक हो इंशाल्लाह कल मुस्लिम मेजॉरिटी आएगी सबसे पहले गर्दन है तुम्हारी उड़ाई जाएगी इंशाल्लाह।”

कमेंट में मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी

वहीं धमकी मिलने के बाद वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल सामने आए। उन्होंने कहा मैं मातृभूमि की सेवा करने निकला हूं। यहां पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा। संघ राष्ट्रवादी संगठन है, जो राष्ट्र के लिए सोचता है। बोर्ड के आह्वान पर पूरे जिले में वक्फ बोर्ड खड़ा हुआ और जिले-जिले में पथ संचलन का स्वागत किया गया। वक्फ माफिया ये करा रहा है। सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की धमकी से हम डरने वाले नहीं हैं।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस मामले पर कहा यदि साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, तो इसमें कुछ गलत नहीं। इससे किसी के पेट में दर्द है और इस तरह की धमकी दी गई है, तो उसे बक्शा नही जाएगा। यह जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। फिलहाल महाकाल थाना पुलिस ने आवेदन के बाद 9 नवंबर को दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 (3), 351 (4) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-

NDA में विधायक दल का नेता चुनने को लेकर बैठकें जारी, तेजस्वी भी कल करेंगे समीक्षा बैठक

‘चप्पल फेंकी, गालियां दी…’, रोहिणी-तेजस्वी के बीच किस बात को लेकर हुई थी बहस? जानें क्या-क्या हुआ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *