रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे McDonald’s, Haldiram, KFC जैसे ब्रांड्स के स्टॉल- रेलवे ने दी मंजूरी


indian railways, railway board, railway station, railway station premises, railway station platform,- India TV Paisa

Photo:SOUTHERN RAILWAYS रेलवे स्टेशन पर मिलेंगे हल्दीराम, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, सबवे, पिज्जा हट के उत्पाद

Indian Railways: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री को जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख फूड ब्रांड्स के खाने का आनंद उठा सकेंगे। जी हां, भारतीय रेलवे ने कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर हल्दीराम, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी और ऐसे कई अन्य प्रमुख फूड ब्रांड्स के छोटे स्टॉल लगाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे ने स्टेशनों पर फूड स्टॉल के नई कैटेगरी ‘प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स’ पॉलिसी को अप्रूवल दे दिया है। हालांकि, इस तरह के फूड स्टॉल अभी कुछ ही रेलवे स्टेशनों पर शुरू किए जाएंगे। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े फूड ब्रांड्स के ये स्टॉल्स मुंबई के खार, कांदिवली और कई अन्य उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर बन रहे नए एलिवेटेड डेक पर लगाए जा सकेंगे।

रेलवे स्टेशन पर मिलेंगे हल्दीराम, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, सबवे, पिज्जा हट के उत्पाद

भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उन्हें खाने-पीने की चीजों से जुड़े अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स’ पॉलिसी को मंजूरी दी है। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स क्लास के तहत रेलवे स्टेशन बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म पर बड़े फूड ब्रांड्स जैसे- हल्दीराम, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, सबवे, पिज्जा हट, डॉमिनोज आदि ब्रांड अपने स्टॉल लगाकर यात्रियों को खाने-पीने की चीजें बेच पाएंगी। रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को खाने के कई विकल्प मिलेंगे, बल्कि फूड ब्रांड्स को भी रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर अपना बिजनेस शुरू करने का मौका मिलेगा, जहां बाकी जगहों के आउटलेट की तुलना में कई गुना ज्यादा बिक्री की उम्मीदे हैं।

नॉमिनेशन के आधार पर अलॉट नहीं किए जाएंगे आउटलेट

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये आउटलेट नॉमिनेशन के आधार पर अलॉट नहीं किए जाएंगे। रेलवे के इस कदम से कैटरिंग पॉलिसी 2017 में औपचारिक रूप से एक चौथी कैटेगरी जुड़ गई है। पहले, स्टॉलों को चाय/बिस्कुट/स्नैक स्टॉल, दूध के बूथ और जूस व ताजे फलों के काउंटर में वर्गीकृत किया जाता था। नई प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट कैटेगरी खासतौर पर बड़े लेवल के ब्रांडेड फूड चेन के लिए है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *