अमेरिका से अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा है भारत, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का है आरोपी


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा रहा है। अमेरिका से उसे भारत लाया जा रहा है। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भाई है। अनमोल बिश्वोई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है। अमेरिका ने मंगलवार को अनमोल बिश्नोई को निष्कासित कर दिया है। इसके बाद अब अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है।

सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अनमोल बिश्नोई को जल्द ही भारतीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। संगठित अपराध और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनमोल बिश्नोई कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में आरोपी है, जिसमें हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *