
मां को देख फूट-फूटकर रोती दिखीं फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 में फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने प्रियजनों से मिलकर बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। कुनिका सदानंद के बेटे, अशनूर कौर के पिता के पहले दिन BB हाउस में आने के बाद, गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां शो में आईं। बिग बॉस 19 के घर में एक इमोशनल पल तब आया, जब फैमिली वीक के दौरान फरहाना की मां ने बिग बॉस में एंट्री की। उन्हें देखते ही फरहाना की आंखों में आंसू आ गए और वह अपनी मां के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।
गौरव खन्ना की फैन निकली फरहाना की मां
फरहाना अपनी मां के पास दौड़ते हुए गई और उनके पैर छुए फिर उन्हें देख अपने आंसू रोक नहीं पाईं और उनके पैरों के पास बैठ कर रोने लगीं। फिर उनकी मां ने घरवालों से बातचीत की और प्रणित मोरे के साथ मस्ती मजाक किया। उन्होंने गौरव को यह भी बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जिससे वह खुश होकर हैरान रह गए। इसके बाद एक हल्का-फुल्का पल आया, जब फरहाना की मां ने शहबाज़ बादशाह और अमाल मलिक के साथ मजेदार बातचीत की, जहां उन्होंने अमाल को खूब खरी-खोटी सुनाई और सबका मनोरंजन किया।
ये भी पढे़ं-
Bigg Boss 19: पोतियों को देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद, भारी मन से बेटे अयान को कहा अलविदा
