‘जमीन को छूते ही ऊपर उठ गया विमान’, रणबीर कपूर की बहन के छूटे पसीने, डर के मारे फ्लाइट में हो गई ऐसी हालत


रिद्धिमा और समारा।- India TV Hindi
Image Source : RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL/INSTAGRAM
रिद्धिमा और समारा।

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी भी अब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वेब सीरीज में नजर आने के बाद से ही उनकी पॉपुलेरिटी बढ़ी और अब वो जल्द ही कपिल शर्मा की फिल्म में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी 14 वर्षीय बेटी समारा साहनी के साथ फ्लाइट में एक डरावने अनुभव के बारे में बात की। रिद्धिमा ने बताया कि विमान रनवे पर उतरने के तुरंत बाद अचानक दोबारा आसमान की ओर उठ गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। इससे वो और उनकी बेटी बुरी तरह डर गईं।

रिद्धिमा ने साझा किया भयावह पल

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रिद्धिमा ने लिखा, ‘आज मेरी बेटी और मैंने जिंदगी का एक ऐसा पल देखा जिसे शायद मैं कभी भूल न पाऊं। हमारा विमान जमीन पर उतर चुका था, लेकिन अचानक फिर ऊपर उठ गया। उन कुछ क्षणों में ऐसा लगा जैसे हमारी धड़कनें थम गई हों। मैंने समारा का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। वह डरी हुई नजरों से मुझे देख रही थी और मैं बस उसके लिए मजबूत बनने की कोशिश कर रही थी, अपनी सांसों को काबू में रखते हुए।’ उन्होंने आगे बताया कि वे दोनों अब सुरक्षित हैं, लेकिन उस क्षण का सदमा कुछ देर तक बना रहा।

 

लोगों का रिएक्शन

रिद्धिमा ने लिखा, ‘ऐसे अनुभव आपको भीतर तक हिला देते हैं, लेकिन साथ ही याद भी दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक और बहुमूल्य है।’ रिद्धिमा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और लोगों रिएक्शन भी आने लगा। कई लोगों ने अपने साथ हुए अनुभव भी साझा किए। एक शख्स ने लिखा, ‘उम्मी है आप ठीक होंगी, वैसे ऐसी स्थिति काफी डरावनी होती है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘खौफनाक मंजर था, ईश्वर की दया है आप पर।’

रिद्धिमा के आने वाले प्रोजेक्ट

जल्द ही रिद्धिमा अरमान जैन द्वारा निर्मित ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में नजर आएंगी, जो राज कपूर की जन्मशती का एक खास उत्सव है। इस शो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा, कुणाल कपूर सहित कई अन्य सदस्य शामिल होंगे। यह शो 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। आखिरी बार रिद्धिमा 2024 की रियालिटी वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आई थीं। अब व जल्द ही कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड में एक्टिंग करती दिखेंगी।

ये भी पढ़ें: भगवान हनुमान को लेकर ऐसा क्या बोल गए एसएस राजामौली, अब दर्ज हुई शिकायत, भड़क उठा हिंदू समाज

लड़कों की टोली लिए शर्टलेस निकलने अक्षय कुमार, लहरों के बीच टाइगर ने भी दिखाईं एब्स, फिटनेस देखते रहे लोग

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *