मंच पर आते ही PM मोदी के आगे झुक गईं ऐश्वर्या राय, पैर छू कर लिया आशीर्वाद, दोनों का रिएक्शन देख बोले लोग- इसे कहते हैं सम्मान


PM modi aishwarya rai- India TV Hindi
Image Source : PTI
पीएम मोदी और ऐश्वर्या राय।

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी. किशन रेड्डी सहित कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। इस दौरान की एक झलक सामने आई है, जिसमें पीएम मोदी और ऐश्वर्या राय एक साथ नजर आए। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल गया और लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करने लगे।

जब पीएम मोदी और ऐश्वर्या का हुआ आमना-सामना

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हस्तियों के बीच पीएम मोदी पहले से ही मंच पर बैठे हुए हैं, तभी दूसरी ओर से ऐश्वर्या राय उनके पास आती हैं और झुकर उनके पैर छूती हैं। पीएम मोदी भी हाथ जोड़कर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। दोनों का ही जेस्चर सम्मानजनक है। इसके बाद ऐश्वर्या अपनी सीट ग्रहण करती हैं। पीले सूट में दिख रहीं ऐश्वर्या राय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो बॉलीवुड की सबसे समझदार और गंभीर एक्ट्रेस हैं और उन्हें इस बात की समझ है कि कहां और कैसे बर्ताव करना है। एक शख्स ने लिखा, ‘ऐश्वर्या हर बार दिल जीत लेती हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ऐश्वर्या राय की यही बातें उन्हें सबसे खास बनाती हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने भी सम्मान जाहिर किया।’ 

यहां देखें वीडियो

ऐश्वर्या ने दिया ये भाषण

समारोह के दौरान ऐश्वर्या ने बाबा की शिक्षाओं को याद करते हुए एक प्रभावशाली भाषण दिया। भाषण के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर न सिर्फ आशीर्वाद लिया, बल्कि उनसे हाथ मिलाती भी दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने इस अवसर पर शानदार पीले रंग का पारंपरिक परिधान पहन रखा था। खुले बाल, बड़े झुमके और मेकअप के साथ वे पूरी तरह राजकुमारी जैसी नजर आ रही थीं। अपने भाषण में ऐश्वर्या ने कहा, ‘केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति। केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। केवल एक ही भाषा है, हृदय की भाषा और केवल एक ही ईश्वर है और वह सर्वव्यापी है।’

ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो ऐश्वर्या ने अप्रैल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात 1999 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के फोटोशूट के दौरान हुई थी और 2006 में ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान दोनों और करीब आए। दोनों अब अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश कर रहे हैं, जिनका जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। हाल ही में उनके बीच शादी में अनबन की अफवाहें सुर्खियों में आईं, लेकिन दोनों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। काम की बात करें तो ऐश्वर्या ने आखिरी बार मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’ में नजर आई थीं, जो 2023 में रिलीज हुई थी। उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: कौन था SP चौधरी असलम, ‘धुरंधर’ में भरेगा हुंकार, ‘तालिबानी हंटर’ के किरदार में हू-ब-हू ढलकर छा गए संजू बाबा

Parineeti और Raghav के नाम को जोड़कर बना है बेबी बॉय का प्यारा नाम, फैंस ने कर लिया डीकोड

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *