ऐसे बनाएं आलू का तीखा-चटपटा अचार, कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी


आलू का अचार- India TV Hindi
Image Source : DICKEYDOL RECIPE/YT
आलू का अचार

क्या आप भी आम, नींबू या फिर मिर्च का अचार खाते-खाते बोर हो गए हैं? आइए आपको आलू का अचार बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं। आलू का अचार बनाने के लिए 4-5 मीडियम साइज के उबले और छिले हुए आलू, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच राई या फिर सरसों के दाने, 8-10 करी पत्ते, हाफ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर या फिर नींबू का रस, नमक और चुटकी भर हींग की जरूरत पड़ेगी।

आलू का अचार- एक पैन में तेल को गर्म कर लीजिए और फिर गैस धीमी कर लीजिए। अब आपको गर्मागर्म तेल में हींग और राई का तड़का लगाना है। इसके बाद तेल में करी पत्ते को भी एड कर लीजिए। अब इसी पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर एड करके सभी चीजों को फटाफट अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद आपको उबले और छिले हुए आलू को चौकोर टुकड़ों में काट लेना है।

बेहद आसान रेसिपी- मिक्सचर में कटे हुए बॉइल्ड आलू और नमक को भी मिला लीजिए। आपको सभी चीजों को जल्दी-जल्दी मिक्स कर लेना है जिससे मिक्सचर जले नहीं। आखिर में आप आलू के अचार के स्वाद को बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर या फिर नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चटपटा आलू का अचार सर्व करने के लिए तैयार है। आप आलू के अचार को खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। 

चखते ही आ जाएगा मजा- बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आलू के अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आइए आलू के इस चटपटे अचार को स्टोर करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे पहले आलू के अचार को ठंडा होने दीजिए और फिर आप इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर सकते हैं। एयरटाइट कंटेनर में 2 से 3 दिनों तक आलू के अचार को स्टोर करके रखा जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *