ये कौन बिजनेसमैन हैं, जिनकी बेटी की शादी में भारत आए हैं ट्रंप के बेटे


udaipur wedding donald trump jr- India TV Hindi
Image Source : AP/INSTAGRAM(WSENGAGE)
उदयपुर में शादी में आएंगे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे।

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर उदयपुर ने दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है। शहर एक बार फिर से एक शानदार शादी समारोह का गवाह बनने जा रहा है। इस शादी की खास बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस शादी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वाले हैं। वे 21 नवंबर की शाम को उदयपुर पहुंचेंगे और तीन दिन यानि 24 नवंबर की शाम तक यहीं पर रुकेंगे। 21-22 नवंबर को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग के लिए जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस के माणक चौक को सजाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर आएंगी। आइए जानते हैं कि कौन बिजनेसमैन हैं जिनकी बेटी की शादी में  डोनाल्ड ट्रंप के बेटे भी आ रहे हैं।

किनकी है शादी?

इस वर्ष की सबसे बड़ी शादी का आज से आगाज होगा। इस शाही शादी की धूम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक रहेगी। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बडे सितारे भाग लेगें। विभिन्न कार्यक्रमों में एनआरआई दूल्हा वामसी गड़ीराजू और यूएस मूल की रहने वाली दुल्हन नेत्रा मंटेना वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। शादी के कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक, जनाना महल, सहित जगमंदिर और लीला पैलेस होटल में होगें।

कौन हैं नेत्रा मंटेना के माता-पिता?

मूलत: अमेरिका के रहने वाले फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बिजनेसमैन राजू रामलिगा मंटेना और पदमा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी दक्षिण भारत के रहने वाले और कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे वामसी गड़ीराजू के साथ होने वाली है। इस शादी को लेकर वैवाहिक कार्यक्रम स्थलों पर भव्य तैयारियां की जा रही है। इससे पहले कलाकारों की रिहर्सल भी जारी है। शादी समारोह स्थल को भव्यता के साथ सजाया जा रहा है।

कौन हैं वामसी गाड़ीराजू?

जानकारी के मुताबिक, वामसी गाड़ीराजू ‘सुपरऑर्डर’ कंपनी के को-फाउंडर और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं। वामसी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) की डिग्री हासिल की है। साल 2024 में, वामसी और उनके सह-संस्थापक ने सुपरऑर्डर के साथ अपने काम के लिए खाद्य और पेय श्रेणी में फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में पहचान अर्जित की थी।

आज आएगें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रॉयल वेडिंग मे होगें शामिल

रॉयल डेस्टिंनेशन वेडिंग शामिल होने के लिए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी अपने परिवार के साथ 21 नवंबर को उदयपुर आएंगे और चार दिनों तक यही रुकेंगे। जूनियर ट्रंप के आने से पहले अमेरिका की सुरक्षा ऐजेंसिया यहां पहुंच चुकी है और उसके बाद शादी समारोह के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। जूनियर डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को शाम उदयपुर पहुंच सकते है। बता दे कि रहा है कि राजू रामलिंगा मंटेना का डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के साथ काफी करीबी रिश्ता है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर महाराजा सुइट में ठहरेंगे

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर सिटी पैलेस के ‘महाराजा सुइट’ में ठहरेंगे, जिसका एक दिन का किराया 10 लाख रुपए है। इसके साथ रॉयल सुइट भी बुक किया गया है, जिसका किराया 7 लाख रुपए है। उनके ठहरने के दौरान आम मेहमानों को यहां ठहरने की अनुमति नहीं होगी। वर्ष 2019 में ट्रेवल एंड लीजर मैगजीन ने उदयपुर के द लीला पैलेस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक माना था। इस महाराजा सुइट में इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, उद्योगपति गौतम अडाणी आदि जैसी कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं।

जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर समेत कई हस्तियां आएंगी

वामसी गड़ीराजू और नेत्रा मंटेना का शादी समारोह किसी इंटरनेशनल म्युजिक फेस्ट से कम नहीं होगा। इस शादी समारोह में जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर के साथ कई सिंगर अपनी प्रस्तुतिया देगें। सूत्रों की माने तो हॉलीवुड की सुप्रसिद्ध सिंगर जेनिफर लोपेज, पॉप आइकॉन जस्टिन बीबर, इंटरनेशनल डीजे ब्लैक कॉफी, और मशहूर डीजे टीएस्टो इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे सकते है। माना जा रहा है कि इनके अलावा भी बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शादी समारोह में भाग लेने के लिए उदयपुर आ सकती है। 

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बन चुका है उदयपुर

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग मामले में उदयपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। यहां पर अंतराष्ट्रीय स्तर के बडे सितारों की शादिया हो चुकी है। बाहर से आने वाले मेहमानों को यहां की मेहमान नवाजी खूब भाती है। ऐसे में कई बडे सितारे और बिजनेसमैन यहां पर रॉयल वेडिंग के लिए पहुंचते है। यहां पर होने वाली शादी के लिए  सिटी पैलेस के माणक चौक, जनाना महल, लीला पैलेस होटल और जग मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थानों का चयन किया गया है। इन सभी स्थानों पर युद्ध स्तर पर सजावट के साथ लाइटिंग का काम किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए है।

udaipur wedding donald trump jr

Image Source : REPORTER

उदयपुर में शादी की तैयारी।

सुरक्षा एजेंसियों ने डेस्टिनेशन का किया दौरा

उदयुपर शहर में होने वाली रॉयल वेडिंग से पूर्व जहां—जहां पर कार्यक्रम होने है वहां पर सुरक्षा ऐजेंसियों की टीमों ने दौरा किया और जानकारी ली। बता दे कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के परिवार सहित आने से सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अपने देश के साथ—साथ अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने शादी समारोह के स्थलों की जांच की। 

दुल्हन की तरह सजाया गया सिटी पैलेस का माणक चौक

रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस के माणक चौक को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। यहां एक बड़ा स्टेज का सेटअप भी बना है, जिस पर कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। फिलहाल तीन-चार दिन से कलाकार यहां रिहर्सल करने में जुटे हैं। सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी कलाकारों की परफॉर्मेंस शादी में अमेरिका का एक फेमस डीजे ग्रुप और देश-विदेश के डांसर सहित कई कलाकार की भी यहां परफॉर्मेंस देंगे। ये परफॉर्मेंस सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी। (रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आगरा में करेंगे ताज के दीदार, उदयपुर में हाई-प्रोफाइल शादी में होंगे शामिल

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *