संजू सैमसन बने कप्तान, अहम टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह


Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP
संजू सैमसन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। संजू को आगामी घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। केरल ने हाल ही में इस अहम टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। संजू इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

संजू सैमसन के भाई को भी मिली स्क्वॉड में जगह

सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट के लिए केरल के स्क्वॉड में संजू सैमसन के भाई सैली सैमसन को भी जगह मिली है। दोनों भाइयों की जोड़ी इससे पहले केरल क्रिकेट लीग में एकसाथ खेलते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कि केरल क्रिकेट लीग के सीजन 2 में सैली सैमसन ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स टीम की कप्तानी की थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद भी हैं केरल के स्क्वॉड का हिस्सा

सैमसन भाइयों के अलावा केरल टीम में अहमद इमरान को जगह मिली है, उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद को भी टीम में जगह मिली है। KCL के पिछले दोनों सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अखिल स्कारिया भी इस टीम का हिस्सा हैं। वहीं सचिन बेबी टीम में जगह नहीं बना पाए।

ओडिशा के खिलाफ पहला मैच खेलेगी केरल की टीम

केरल को चंडीगढ़, ओडिशा, विदर्भ, रेलवे, आंध्र प्रदेश और मुंबई के साथ ग्रुप A में रखा गया है। संजू सैमसन की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 26 नवंबर को ओडिशा के साथ खेलेगी और केरल के सभी मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। कुछ खिलाड़ी 23 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। बाकी के खिलाड़ी इंदौर से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां केरल टीम ने मध्य प्रदेश के साथ रणजी ट्रॉफी का अपना पिछला मैच खेला था।

केरल का स्क्वॉड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान (उपकप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), कृष्णा दीवान, अब्दुल बाजिथ, सैली सैमसन, सलमान निजार, कृष्णा प्रसाद, सिबिन पी गिरीश, अंकित शर्मा, अखिल स्कारिया, बीजू नारायणन, आसिफ केएम, एमडी निधिश, विग्नेश पुथुर, शराफुद्दीन एनएम

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

भारतीय टीम के लिए बड़ी टेंशन, ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं गिल; इन 2 प्लेयर्स में कप्तानी के लिए टक्कर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *