धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देकर श्मशान घाट से निकलीं हेमा मालिनी, कैमरे देखकर जोड़े हाथ, इस हाल में दिखीं ईशा


hema malini- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
ईशा देओल के साथ हेमा मालिनी।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में सुपरस्टार का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। ही-मैन को आखिरी विदाई देने इंडस्ट्री के कई दिग्गज श्मशान घाट पहुंचे। इसी बीच, अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है। हेमा मालिनी, धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद बेटी ईशा देओल के साथ बाहर निकलीं और कैमरे देखकर हाथ जोड़ लिए। इस दौरान हेमा मालिनी और ईशा देओल दोनों ही बेहद मायूस और दुखी दिखाई दीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी का ये हाल देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं। कई ने कमेंट करते हुए धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस मुश्किल समय में परिवार के लिए प्रार्थना की।

हेमा मालिनी के साथ मौजूद रहीं बेटी ईशा

हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल एक ही समय पर श्मशान घाट पहुंचीं और इसके बाद साथ ही बाहर भी निकलीं। ईशा, सफेद सूट पहने श्मशान घाट पहुंचीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने चेहरे को दुपट्टे से छुपा रखा था। वहीं हेमा मालिनी के चेहरे पर भी धर्मेंद्र को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। हेमा मालिनी और ईशा का वीडियो साने आने के बाद कई यूजर भी भावुक हो गए। कई ने कमेंट करते हुए ही-मैन को खोने पर दुख जाहिर किया।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में फिल्मी सितारों का तांता

धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें इस महीने की शुरुआत में ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी सेहत में हल्का सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें ले जाया गया, ताकि वह परिवार के बीच रह सकें और परिवार के बीच रहते हुए ही उनका इलाज हो। घर पर धर्मेंद्र के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई थी। लेकिन, फिर धीरे-धीरे स्वास्थ्य खराब होता गया और आखिरकार आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिग्गज अभिनेता के निधन की जानकारी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान तक कई सितारे विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के लिए आसान नहीं थी प्यार की राह

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन, अपने पीछे यादों के लिए बेहतरीन फिल्में और किस्से छोड़ गए। उनकी और हेमा मालिनी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने राह में कई रुकावटों के बाद भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने सुनिश्चित किया कि उनके प्यार को मंजिल मिले और ऐसा ही हुआ। एक-दूसरे का साथ निभाने के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई रुकावटों का सामना किया, जिनमें से एक रुकावट परिवार भी था। हेमा मालिनी के माता-पिता उनके और धर्मेंद्र के रिश्ते से बिलकुल भी खुश नहीं थी। इसके बावजूद धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और आखिरकार उन्हें अपनी मंजिल मिल ही गई।

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रजत शर्मा, ‘ही-मैन’ को दी श्रद्धांजलि, लिखा इमोशनल पोस्ट

6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र के खुशहाल परिवार में स्टार्स की फौज, कोई किसी से नहीं कम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *