जब छिपकर दिलीप कुमार के घर में घुस गए थे धर्मेंद्र, सिक्योरिटी गार्ड को ऐसे दिया था चकमा


dharmendra- India TV Hindi
Image Source : ANI
धर्मेंद्र और दिलीप कुमार

फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले धर्मेंद्र बॉम्बे आए थे, जब बिना इजाजत वह अपने आइडल दिलीप कुमार के घर में घुस गए थे। वे अंदर गए और सीधे उनके बेडरूम तक पहुंचे, लेकिन जब एक्टर उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर में एक अजनबी है तो वे डर के भाग गए। धर्मेंद्र, इंडियन सिनेमा में 65 साल का करियर बनाने वाले आइकॉनिक स्टार, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में कीं। धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने सोमवार, 24 नवंबर को मुंबई में 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

जब धर्मेंद्र दिलीप कुमार के घर चुपके से घुस गए

धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार की ऑटोबायोग्राफी ‘दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो’ में इस किस्से को याद किया, जहां उन्होंने बताया कि बात साल 1952 की है जब वे लुधियाना में पढ़ाई कर रहे थे और किसी वजह से वह मुंबई आए थे। इस दौरान वह दिलीप कुमार से मिलना चाहते थे और वह उनके घर में घुस गए। दिलीप कुमार के घर के नीचे किसी सिक्योरिटी गार्ड को न देख कर वह सीधा घर के अंदर घुस गए, जहां दिलीप कुमार सो रहे थे। कमाल की बात यह थी कि किसी भी सिक्योरिटी गार्ड को तब तक इस बात का पता नहीं चला, जब तक दिलीप ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी।

ही-मैन को देख कैसा था दिलीप कुमार का हाल

धर्मेंद्र ने पूरा किस्सा बताते हुए लिखा, ‘मुझे देखकर दिलीप कुमार उठकर बैठ गए और घूरने लगे। यह देखकर वे काफी हैरान रह गए कि उनके बेडरूम के दरवाजे पर एक अजनबी व्यक्ति खड़ा है, जहां तक ​​मेरा सवाल है तो मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सका कि मेरे सामने दिलीप कुमार, मेरे आइडल थे। वे मुझे देखकर जोर से चिल्लाए और नौकर को आवाज लगाई। इसके बाद डर के मारे मैं सीढ़ियों से नीचे भागा और घर से बाहर निकल गया।’ एक्टर ने कहा कि इसके बाद वह कई बार दिलीप से मिले। हमेशा दिलीप ही उनके पास आए और उनका हाथ पकड़ा क्योंकि उन्होंने कभी भी उनके बराबर जाने की आजादी नहीं ली। धर्मेंद्र ने कहा, ‘मैं उनसे (दिलीप) महीनों तक नहीं मिल सकता, लेकिन मैं हर दिन उनके बारे में सोचता हूं क्योंकि उनकी एकमात्र तस्वीर है जो मैंने अपने घर में अपने माता-पिता और बेटों की तस्वीरों के अलावा रखी है।’

ये भी पढे़ं-

बीजेपी MLA राजेश्वर सिंह ने लखनऊ में यूथ कॉन्सर्ट में ड्रग-फ्री पर कही ये बात, हनी सिंह ने भी किया सपोर्ट

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली? पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, प्राइवेसी की मांग की

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *