धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रजत शर्मा, ‘ही-मैन’ को दी श्रद्धांजलि, लिखा इमोशनल पोस्ट


Dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे, उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह इस प्रतिष्ठित अभिनेता ने अंतिम सांस ली, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री, अभिनेता के फैंस सदमे में है। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रजत शर्मा ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘आज, भारतीय सिनेमा ने अपने सबसे पवित्र हृदयों में से एक को खो दिया है। धर्मेंद्र जी हमें छोड़कर चले गए हैं – धीरे से, शालीनता से – जैसे वे जीए थे। वे अहंकार रहित शक्ति थे, शोर रहित प्रसिद्धि, एक ऐसा नायक जिसने दयालुता को वीरतापूर्ण बना दिया और सादगी को दिव्य। वे अपनी फिल्मों के साथ हमेशा हमारे बीच रहेंगे। धर्म जी जैसी आत्माएं कभी नहीं जातीं – वे बस प्रकाश बन जाती हैं।’

आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे सितारे

हाल ही के दिनों में, धर्मेंद्र का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का विषय रहा। उन्हें इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए और घर पर ही उनका इलाज जारी रहा। दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, सलीम खान सहित कई सितारे मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी, जो उनके निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज ही इस फिल्म से दिग्गज अभिनेता का लुक जारी किया गया था। पोस्टर के जारी होने के चंद घंटे बाद ही उनके निधन की खबर आई, जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया। इससे पहले, वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दादू की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया था। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः बेटों सनी-बॉबी को नहीं… अपनी बायोपिक में इस सुपरस्टार को देखना चाहते थे धर्मेंद्र, एक्टर को बताया था बेस्ट च्वॉइस

6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र के खुशहाल परिवार में स्टार्स की फौज, कोई किसी से नहीं कम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *