सस्ते 5G फोन खरीदने वालों को लगेगा झटका, कंपनियों का प्लान हुआ फेल, एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह


5G Smartphones- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
नथिंग फोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर, आप भी सस्ते 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको झटका लग सकता है। भारत में एंट्री लेवल फोन की डिमांड हमेशा से रही है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इसी वजह से ज्यादातर फोकस अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर करती हैं। Xiaomi, Realme, Vivo, Oppo, Samsung और Nothing जैसे ब्रांड्स के एंट्री लेवल 4G/5G स्मार्टफोन की डिमांड रहती है लेकिन अब इन कंपनियों को एंट्री लेवल फोन को मिड सेगमेंट में पेश करना पड़ सकता है।

एंट्री लेवल 5G फोन होंगे महंगे

हाल ही में आई एक्सपर्ट्स और मार्केट ट्रैकर्स की रिपोर्ट ने बजट लेवल वाले 5G फोन की कीमत बढ़ने की आशंका जताई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे कंपोनेंट की कीमतों की वजह से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए एंट्री लेवल 5G फोन की कीमत को कम रखना मुश्किल होने वाला है। खास तौर पर सप्लाई चेन की वजह से इनमें इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप की कीमत में 48% तक का बड़ा इजाफा हुआ है। पहले इनकी कीमत 20 से 35 प्रतिशत के बीच रहती थी।

पिछले दिनों आए मार्केट रिसर्चर्स की रिपोर्ट के मुताबित, चिप बनाने वाली कंपनियां इन दिनों AI डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में चिप बना रही है, जिसकी वजह से मेमोरी चिप का प्रोडक्शन काफी कम हो गया है। कम प्रोडक्शन की वजह से इनकी डिमांड में तेजी देखने को मिली है। फलस्वरूप इनकी कीमत में इजाफा देखने को मिला है। आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च होने वाले एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

कीमत में होगा 2000 रुपये तक का इजाफा

उदाहरण के तौर पर 10,000 रुपये से कम में लॉन्च होने वाले 5G स्मार्टफोन अब 11,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये की शुरुआती रेंज में लॉन्च हो सकते हैं। ज्यादातर एंट्री लेवल स्मार्टफोन को चीनी कंपनियां Huaqin और Longcheer डिजाइन करती हैं। दोनों ही ODM यानी ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर्स ने भारत में स्मार्टफोन प्रोडक्शन में 30 से 40 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है।

Huaqin और Longcheer ही बड़े एंड्ऱॉइड ब्रांड्स को एंट्री लेवल स्मार्टफोन सप्लाई करती हैं। अक्टूबर से इनके शिपमेंट में भारी कमी देखने को मिली है। चिप कंपोनेंट के शॉर्टेज से लेकर फेस्टिव सीजन के खत्म होने की वजह से स्मार्टफोन की डिमांड भी घटी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 2025 की तीसरी तिमाही में जिन एंट्री-लेवल वाले 5G स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये या उससे कम हैं उनका मार्केट शेयर 35% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 2% ज्यादा है।

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा देश में 5G नेटवर्क का जाल बिछने की वजह से भी एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोनी की डिमांड तेजी से बढ़ी है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, इसमें 14 गुना तक का इजाफा देखा गया है। स्मार्टफोन में लगने वाले कंपोनेंट की कीमत में होने वाले इजाफा की वजह से इसकी सेल में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत में एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन खरीदना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें –

Realme C85 5G जल्द ही होगा भारत में लॉन्च, जानिए इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *