
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। चौदह ज़िला अध्यक्षों में छह नेता पिछड़े वर्ग के हैं।
बीजेपी ने हरवीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर में अजीत प्रजापति को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सिंह वर्मा को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
