इमरान खान की जेल में हो गई है मौत? जानिए जेल के अधिकारियों ने क्या जानकारी दी


Pakistan former PM Imran Khan - India TV Hindi
Image Source : AP
इमरान खान की मौत की खबर पर हंगामा। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और PTI पार्टी के संस्थापक इमरान खान की मौत की खबर और उनका स्वास्थ्य खराब होने की खबर वायरल हो के बाद पूरे पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की पार्टी के हज़ारों समर्थकों ने प्रदर्शन करके उनकी रिहाई की मांग की थी। इन खबरों के बीच अब जेल अधिकारियों का बयान सामने आ गया है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने इमरान खान के स्वास्थ्य के बारे में चल रही खबरों को अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया है।

जेल के अधिकारियों ने क्या बताया?

पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान के स्वास्थ्य के बारे में चल रही बातें  अफवाह और निराधार हैं। जेल अधिकारियों ने कहा है कि “इमरान खान अदियाला जेल में हैं और स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और उनकी भलाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।”

इमरान के समर्थक करेंगे रैली

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इमरान के समर्थकों ने अंदेशा जताया है कि उन्हें अडियाला जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है और उनके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। आज इमरान खान के समर्थक पेशावर में एक बड़ी रैली करने वाले हैं। 

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *