भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा Ditwah तूफान, श्रीलंका में लील चुका है 150 से ज्यादा लोगों की जान


ditwah cyclone update- India TV Hindi
Image Source : PTI
सावधान ! आ रहा है Ditwah तूफान।

नई दिल्ली: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Ditwah भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान आज किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालात के मद्देनजर मौके पर NDRF की 14 टीमें तैनात की गई हैं। Ditwah तूफान की वजह से श्रीलंका में 150 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे नॉर्थ श्रीलंका और तमिलनाडु तटों पर चक्रवाती तूफान Ditwah पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग उत्तर की तरफ बढ़ गया।

इस रास्ते से भारत की तरफ बढ़ रहा Ditwah तूफान

Ditwah तूफान, 29 नवंबर 2025 को रात साढ़े 11 बजे साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुटेरी के तटों पर, अक्षांश 10.7°N और देशांतर 80.6°E के पास, वेदारण्यम से करीब 90 किलोमीटर पूर्व और उत्तरपूर्व, कराईकल से 90 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्व, श्रीलंका के जाफना से 130 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व व चेन्नई से 260 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

भारत में कब पहुंचेगा Ditwah तूफान?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में Ditwah तूफान, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समानांतर उत्तर दिशा में बढ़ सकता है। चक्रवात Ditwah फिलहाल 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 30 नवंबर, 2025 को 2:30 am बजे बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट और उससे सटे  श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर केंद्रित था, जो पुडुचेरी से लगभग 160 किलोमीटर साउथ और साउथ-ईस्ट और चेन्नई से 250 किलोमीटर साउथ में था। उत्तर दिशा की तरफ से बढ़ते हुए, Ditwah चक्रवाती तूफान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक क्रमशः तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से न्यूनतम 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट में केंद्रित होगा।

तमिलनाडु में इन जगहों पर दिखा असर?

रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को ज्यादातर बारिश नॉर्थ तमिलनाडु तक ही रहेगी, जिसके बाद 1 दिसंबर से बारिश और हवाएं धीरे-धीरे कम होंगी। तूफान Ditwah के कारण शुक्रवार रात से तमिलनाडु के कई दक्षिणी तटीय और डेल्टा जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। इससे खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

कोलंबो में एयरपोर्ट पर फंसे करीब 300 भारतीय

इस बीच, केरल के सीएम पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को चिट्ठी लिखकर चक्रवात Ditwah की वजह से श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की पेशकश की। विजयन ने अपने लेटर में कहा कि चक्रवात Ditwah के कारण श्रीलंका के कोलंबो में स्थित भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था हो गई है। इस कारण से करीब 300 भारतीय यात्री फंस गए हैं। इनमें से कई केरल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय यात्री पिछले तीन दिनों से फंसे हैं और उनके पास पर्याप्त खाना, पानी और बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। हम फंसे हुए लोगों के हालात को लेकर चिंतित हैं। केरल सरकार सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ का कहर, 150 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल

“केरल के CM पिनराई विजयन केरल में केंद्र के ‘गुप्त एजेंट’ हैं”, केसी वेणुगोपाल के आरोप से सियासत गरमाने के आसार

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *