मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव के छोटे बेटे की आज होगी शादी, सामूहिक विवाह सम्मेलन में लेंगे सात फेरे, चर्चा में सादगी


Mohan Yadav- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मोहन यादव

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव अपने सादे जीवन के लिए जाने जाते हैं। आज उनके छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव की शादी है। ये शादी भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि जहां लोग अपने बेटों की शादियों में करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं, वहीं सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने जा रही है, जिसमें कुल 21 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे।

गौरतलब है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में आमतौर पर उन जोड़ों की शादी होती है, जो आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होते कि अपना निजी समारोह करवा पाएं। लेकिन सीएम मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने का फैसला लेकर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है कि दिखावे की कोई जरूरत नहीं है। कार्यक्रम को सादगीपूर्ण ढंग से भी मनाया जा सकता है।

सीएम मोहन ने बेटे की शादी के जरिए दिया सामाजिक संदेश

डेस्टिनेशन वेडिंग और शाही दिखावे के जमाने में सादगीपुर ढंग से शादी करने के निर्णय के जरिये सीएम मोहन यादव ने एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है। उज्जैन के सांवरा खेड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे, जिनमें सीएम के बेटे-बहू भी शामिल होंगे।

सीएम के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव की शादी खरगोन की डॉक्टर इशिता यादव के साथ होने जा रही है। इस शादी की एक खासियत ये भी है कि शादी के निमंत्रण कार्ड भी बेहद सादे और सामान्य ढंग से छापे गए थे। इस बात की भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी।

Mohan Yadav

Image Source : REPORTER INPUT

शादी का कार्ड भी बेहद सादगी से भरा रहा

शादी से पहले हुए कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन ने की मस्ती

शादी के एक दिन पहले के कार्यक्रम में अभिमन्यु यादव और इशिता यादव बैलगाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने चश्मा भी पहना हुआ था।

बड़े बेटे की शादी भी थी सादगीपूर्ण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहली बार ऐसा फैसला नहीं लिया है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान के पुष्कर में अपने बड़े बेटे वैभव की शादी भी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से की थी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *