70 साल की इस बुजुर्ग महिला में है गजब का स्टैमिना, प्रोटीन के लिए करती हैं इन चीजों का सेवन


रोशनी देवी सांगवान- India TV Hindi
Image Source : WEIGHTLIFTERMUMMY/INSTA
रोशनी देवी सांगवान

रोशनी देवी सांगवान 70 साल की उम्र में जिम में ऐसा वर्कआउट करती हैं, जो कई यंग एज के लोग भी नहीं कर पाएंगे। अगर आप भी दादी जैसा स्टैमिना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि रोशनी देवी सांगवान आखिर किन चीजों का सेवन करती हैं, जो 70 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में यंग एज के लोगों को भी मात दे रही हैं। रोशनी देवी सांगवान के डाइट प्लान के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

रोशनी देवी सांगवान का डाइट प्लान- रोशनी देवी सांगवान प्रोटीन रिच डाइट प्लान फॉलो करती हैं। रोशनी देवी सांगवान ने बताया कि वो ओट्स, 10 बादाम और किशमिश का जूस बनाकर पीती हैं। इसके अलावा वो दोपहर में सलाद, दाल, थोड़े से चावल और दही का सेवन करती हैं। रोशनी देवी सांगवान शाम के समय भीगी हुई मूंग, पनीर और हरी मिर्च डालकर मूंग का चीला बनाती हैं और दूध भी पीती हैं।

दादी की जबरदस्त फिटनेस- 70 साल की उम्र में भी दादी इतनी ज्यादा फिट हैं। रोशनी देवी सांगवान के वेटलिफ्टिंग वीडियोज देखकर कई लोग इंस्पायर होते हैं। अगर आप भी रोशनी देवी सांगवान की तरह खुद को फिट बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान पर तो फोकस करना ही होगा लेकिन साथ ही अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करना होगा। फिटनेस के लिए डाइट-एक्सरसाइज के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।

गौर करने वाली बात- ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ नॉन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन करने से ही स्टैमिना को बढ़ाया जा सकता है। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। रोशनी देवी सांगवान वेजिटेरियन डाइट प्लान फॉलो करती हैं। स्टैमिना को बढ़ाने के लिए वेजिटेरियन फूड ऑप्शन को भी चूज किया जा सकता है। बस बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की चीजों का सेवन करना जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *