इस क्राइम थ्रिलर का फिर होगा धमाका, 5 साल बाद आएगा पार्ट 3, पहले दो हिस्से रहे हिट


Drishyam- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM B4U MOVIES
साउथ की इस हिट क्राइम थ्रिलर का आएगा तीसरा पार्ट

ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज की भरमार है, लेकिन अक्सर हमें अपनी पसंद का अच्छा कंटेंट नहीं मिल पाता। ऐसे में हम आपके लिए साउथ सिनेमा की एक शानदार फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप इसकी कहानी नहीं भूल पाएंगे। यह फिल्म अपनी दमदार कास्ट और मजबूत कहानी की वजह से हिट हुई थी। इसमें आपको क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल – सब कुछ एक साथ मिलेगा। साउथ सिनेमा ने वैसे तो कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में दी हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं, लेकिन यह फिल्म देखकर आप जरूर कहेंगे कि इसका क्लाइमैक्स आपकी सोच से बिल्कुल अलग है।

इस हिट फिल्म के पार्ट 3 का है बेसब्री से इंतजार

मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और एस्तर अनिल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिना सब्सक्रिप्शन के फ्री में भी देख सकते हैं। हम जिस फिल्म की बात कर रहे, उसका नाम ‘दृश्यम’ हैं। इसके दो भाग हिट साबित हुए और अब ‘दृश्यम 3’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। क्राइम, मिस्ट्री और सस्पेंस की दुनिया में ‘दृश्यम’ का नाम हमेशा उसकी बेहतरीन कहानी और कास्ट की वजह से लिया जाता है। अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच रहा है।

1 नाम की फिल्म के कई भाषा में रीमेक बने

फिल्म ‘दृश्यम’ ने एक ऐसी डील साइन की है जो सिनेमा इतिहास की बड़ी डील्स में शुमार हो चुकी है और यह कारनामा फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर दिखाया। ट्विटर पर यह खबर आते ही दृश्यम के फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं। मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी से अब फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। दर्शक इस फिल्म के तीसरे भाग का पांच साल से इंतजार कर रहे हैं। ‘दृश्यम’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि मलयालम सिनेमा की एक पहचान बन चुकी है। 2013 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने मात्र 3 करोड़ के बजट में 100 करोड़ से अधिक कमाए और इसे कई भाषाओं में रीमेक भी किया गया।

Drishyam 3

Image Source : X/@IHSAN21792

दृश्यम 3

दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले कमाए 350 करोड़

मोहम्मद एहसान नाम के ट्विटर हैंडल ने मनोरमा ऑनलाइन की खबर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि दृश्यम 3 ने पनोरमा स्टूडियोज के साथ लगभग 350 करोड़ रुपये की प्री-रिलीज डील साइन कर ली है। वहीं, ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग भी तेजी से हो रही है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ की इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्टर अनिल और अश्विन कुमार अपनी भूमिकाओं में वापस लौट रहे हैं। हालांकि, अभी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि दृश्यम (2013) और दृश्यम 2 (2021) दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इन्हें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, सिंहली और चीनी भाषाओं में रीमेक किया गया। ये फिल्म आप जिओ हॉटस्टार और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरु के दोस्तों ने शेयर की नई तस्वीरें, एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल

धर्मेंद्र को याद कर जितेंद्र हुए भावुक, दिवंगत दोस्त को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ‘इंडियन आइडल 16’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *