दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर की छापेमारी


NIA- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
जम्मू कश्मीर में NIA ने कई जगहों पर छापेमारी की

शोपियां: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी में NIA ने जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की। NIA ऐसे ठोस सबूत तलाश रही है, जिसके तार “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों।

क्या है पूरा मामला?

NIA ने सोमवार सुबह गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां और डॉक्टर अदील व डॉक्टर मुजम्मिल के मलंगपोरा पुलवामा स्थित घर पर छापेमारी की। आमिर के घर संबूरा पुलवामा में भी छापेमारी की गई। टीमें घर पर ऐसे ठोस सबूत तलाश रही हैं जो “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों, क्योंकि मौलवी इरफान एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है। 

कौन हैं वो लोग, जिनके घर पर छापेमारी हुई?

मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और डॉक्टर मुजम्मिल को शनिवार को ही कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। ये लोग दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए थे और इन पर गंभीर आरोप हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को दी है, इसीलिए NIA द्वारा इन आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *