इंस्टाग्राम पोस्ट में हैशटैग लगाने पर लग जाएगी इतनी लिमिट! इस खबर से उड़ जाएगी आपकी नींद


Instagram- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
इंस्टाग्राम

Instagram Post hashtags Limit: इंस्टाग्राम इस समय कंटेट डिस्कवरी के लिए नई लिमिट पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के मालिकाना हक वाला इंस्टाग्राम किसी भी पोस्ट पर लगाए जाने वाले हैशटैग्स की संख्या पर लिमिट लगाने पर टेस्ट कर रहा है। कहा जा रहा है कि जब यूजर्स तीन से ज्यादा हैशटैग डालने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें एक नोटिस दिखाई देता है। हालांकि इस नई सुविधा की घोषणा अभी बाकी है और माना जा रहा है कि यह व्यापक रूप से शुरू होने से पहले एक लिमिटेड ट्रायल का हिस्सा है। इंस्टाग्राम पर हैशटैग का उपयोग आपके पोस्ट की रीच और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। सही हैशटैग आपके कंटेंट को उन लोगों तक पहुंचाने में मदद करते हैं जो उस विषय में रुचि रखते हैं। 

इंस्टाग्राम पर हैशटैग को लिमिटेड करने की कवायद

इंस्टाग्राम पर हैशटैग लंबे समय से एक ऐसी सुविधा रही है जो कंटेंट डिस्कवरी में मदद करती है। यह पोस्ट को टॉपिक-बेस्ड सर्च, ट्रेंडिंग लिस्ट और एल्गोरिदम-ड्रिवन रिकमंडेशन्स में दिखने में सक्षम बनाती है। अब तक मेटा के स्वामित्व वाला यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को एक पोस्ट में अधिकतम 30 हैशटैग जोड़ने की अनुमति देता था। हालांकि इसमें जल्द ही बदलाव हो सकता है।

केवल तीन हैशटैग को लगाने की मंजूरी

ड्रॉयडऐप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रेस्ट्रिक्शन नोटिस देखने की सूचना दी है, जिसमें पोस्ट को केवल तीन हैशटैग तक लिमिटेड कर दिया गया है। कथित तौर पर हैशटैग जोड़ते समय एक नोटिस दिखाई देता है, जिसमें कहा गया है कि केवल तीन हैशटैग की मंजूरी है।

सभी यूजर्स को यह बदलाव फिलहाल नहीं दिखा

हालांकि सभी यूजर्स को यह बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है लिहाजा ऐसा लगता नहीं है कि इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट सामान्य हैशटैग लिमिट के साथ काम करना जारी रख रहे हैं, जबकि अन्य को नए लिमिट का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है इंस्टाग्राम का मौजूदा हैशटैग नियम

इंस्टाग्राम आपको प्रति पोस्ट मैक्सिमम 30 हैशटैग का इस्तेमाल करने की मंजूरी देता है, हालांकि आधिकारिक सलाह 3-5 यूजफुल हैशटैग का इस्तेमाल करने की है। 

ये भी पढ़ें

संचार साथी ऐप नहीं चाहते तो कर सकते हैं डिलीट, सरकार ने कर दिया साफ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *